अरबों का आक्रमण |
21. महमूद ग़जनी का भारत पर अन्तिम आक्रमण कब हुआ?
(अ) 1021-22 ई.
(ब) 1924 ई.
(स) 1025 ई.
(द) 1027 ई.
उत्तर :- (द) 1027 ई.
22. निम्नलिखित में से कौन हिन्दूशाही राजा महमूद ग़जनी के विरुद्ध हिन्दू राजाओं के संघ के निर्माता थे?
(अ) जयपाल
(ब) आनन्दपाल
(स) जयपाल और आनन्दपाल दोनों
(द) अनंगपाल
उत्तर :- (ब) आनन्दपाल
23. महमूद गजनवी के साथ युद्ध में अपमानजनक पराजय के पश्चात् आत्महत्या करने वाला पंजाब का हिन्दू राजा कौन था?
(अ) आनन्दपाल
(ब) दाहिर
(स) जयपाल
(द) जयसिंह
उत्तर :- (स) जयपाल
24. महमूद गजनवी के आक्रमण के समय हिन्दूशाही राज्य की राजधानी कहाँ थी?
(अ) पेशावर
(ब) काबुल
(स) उद्भाण्ड
(द) अटक
उत्तर :- (स) उद्भाण्ड
25. ‘एक घटना…..एक परिणाम रहित विजय कथन किस आधुनिक इतिहासकार ने अरबों द्वारा सिन्ध विजय के सन्दर्भ में है?
(अ) विसेण्ट स्मिथ
(ब) एलिफिस्टीन
(स) लेनपूल
(द) मैक्समूलर
उत्तर :- (स) लेनपूल
26. निम्नलिखित में से वह कौन सी पुस्तक है, जो मोहम्मद बिन कासिम द्वारा सिंध विजय के इतिहास का मूल अरब ग्रंथ का फारसी अनुवाद है?
(अ) ताज उल मासिर
(ब) चचनामा
(स) तुहफत उल मुजाहिदीन
(द) फतवाऐ जहांदारी
उत्तर :- (ब) चचनामा
27. लाहौर में गजनवी वंश का अन्तिम शासक था।
(अ) अली किरमज
(ब) मसूद
(स) खुसरो मलिक
(द) सुबुक्तगीन
उत्तर :- (स) खुसरो मलिक
28. इनमें से कौन गजनी राजवंश का संस्थापक था?
(अ) अलप्तगीन
(ब) महमूद
(स) सुबुक्तगीन
(द) इसमाइल
उत्तर :- (अ) अलप्तगीन
29. 731 ई. में अरबों ने सिन्धु नदी के तट पर एक नगर स्थापित किया, जिसका नाम था –
(अ) महफूजा
(ब) मन्सूरा
(स) सेहवान
(द) थट्टा
उत्तर :- (अ) महफूजा
30. मुहम्मद-बिन-कासिम के आक्रमण के समय सिन्ध के शासक का नाम क्या था?
(अ) सिहरस राय
(ब) चच
(स) चन्दर
(द) दाहिर
उत्तर :- (द) दाहिर
31. महमूद गजनवी के साथ भारत आने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार कौन था?
(अ) फरिश्ता
(ब) अल्-बरुनी
(स) अफीफ
(द) इब्न बतूता
उत्तर :- (ब) अल्-बरुनी
प्राचीन भारत का इतिहास |
मध्यकालीन भारत का इतिहास |
आधुनिक भारत का इतिहास |
Pages: 1 2