भक्ति एवं सूफी आन्दोलन |
21. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुये सही उत्तर-का चयन कीजिए:
सूची-I सूची-II
A. कबीर 1. किसान
B. रैदास 2. नाई
C.सेना 3. मोची
D. धन्ना 4. जुलाहा
कूट: A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1
(स) 3 1 4 2
(द) 2 4 1 3
22. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर-का चयन कीजिए
सूची I सूची-II
(A) बहाउद्दीन जकारिया 1. सुहरावर्दी
(B) सर्फउद्दीन याहिया 2. फिरदौसी
(C) ख्वाजा बकी बिल्लाह 3. नक्शबन्दी
(D) अब्दुल कादिर जिलानी 4. कादरी
कूट: A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 1 3 4
(स) 2 4 3 1
(द) 3 2 1 4
23. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सही सुमेलित है?
(अ) शेख बहाउद्दीन जकारिया – सुहरावर्दिया शाखा
(ब) शेख मीर मोहम्मद – चिश्तिया शाखा
(स) शेख अहमद सरहिन्दी – कादिरिया शाखा
(द) बाबा फरीद – कलंदरिया शाखा
24. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? सन्त जन्मस्थल
(अ) चैतन्य – वृन्दावन
(ब) ज्ञानेश्वर – अलिन्दी
(स) तुकाराम – देहू
(द) मध्वाचार्य – उडुपी
25. नीचे दो वक्तव्य दिए हैं। जिनमें से एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है –
कथन (A): भारत में सूफियों के चिश्ती धर्मसंघ का प्रवर्तक और सर्वप्रमुख व्यक्ति ख्वाजा मुइनुद् दीन चिश्ती हैं।
कारण (R): चिश्ती धर्मसंघ ने अपना नाम अजमेर में स्थित ग्राम चिश्ती से लिया है।
ऊपर के दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
कूट:
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(स) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
26. निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर-चुनिए –
कथन (A): चिश्ती सम्प्रदाय के सूफी संत अपने को राजाओं, कुलीनों एवं धनवानों से सम्बद्ध नहीं रखते थे।
कारण (R): वे धन एवं शक्ति से घृणा करते थे और धनवान को तुच्छ समझते थे।
कूट:
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(स) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
27. प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो किस सूफी सन्त के अनुगामी थे?
(अ) शेख फरीद
(ब) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती
(स) शेख निजामुद्दीन औलिया
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
28. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती शिष्य थे
(अ) अब्दुल कादिर जीलानी के
(ब) ख्वाजा अबू यूसुफ के
(स) ख्वाजा उस्मान हारूनी के
(द) ख्वाजा मौदूद के
29. भक्ति आन्दोलन के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. भक्ति और सूफी संतों ने धीरे-धीरे हिन्दुत्व व इस्लाम के मूलभूत सिद्वान्तों की बेहतर समझ उत्पन्न की और इस तथ्य पर बल दिया कि उनमें बहुत समानता है।
2. भक्ति और सूफी संत, यथानियम रीतियों और अनुष्ठानों पर अपेक्षाकृत अधिक बल देते हुए धर्म के प्रति दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण परिवर्तन भी लाये।
3. उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं व साहित्य की संवृद्धि में भी योगदान दिया।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही नहीं हैं?
(अ) 1 और 2
(ब) केवल 2
(स) 2 और 3
(द) केवल 3
30. निम्नलिखित में से कौन सूफीवाद की चिश्तिया शाखा का संस्थापक था?
(अ) शेख मुहीउद्दीन
(ब)शेख जियाउद्दीन अबुलजीवा
(स) ख्वाजा अबु-अब्दाल
(द )ख्वाजा बहाउद्दीन
31. निम्नलिखित सूफी संतों में से कौन एक सर्वप्रथम अजमेर में बस गये थे?
(अ) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती
(ब) शेख कुत्बुद्दीन बख्तियार काकी
(स) शेख निजामुद्दीन औलिया
(द) शेख सलीम चिश्ती
32. जिस सूफी संत की मान्यता थी कि संगीत ईश्वर के निकट पहुँचने का एक साधन है, वह है?
(अ) मुईन उद्दीन चिश्ती
(ब) बाबा फरीद
(स) सैयद मुहम्मद गेसुदराज
(द) शाह आलम बुखारी
33. भारत में चिश्तिया सूफी मत को स्थापित किया?
(अ) ख्वाजा बदरुद्दीन
(ब) ख्वाजा मुईनुद्दीन
(स) शेख अहमद सरहिन्द ने
(द) शेख बहाउद्दीन जकारिया
34. भारत में चिश्तिया सम्प्रदाय का प्रथम सूफी संत था –
(अ) शेख मुइनुद्दीन चिश्ती
(ब) हमीदुद्दीन नागौरी
(स) कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
(द) निजामुद्दीन औलिया
35. भारत में चिश्तिया सिलसिले की स्थापना किसने की थी?
(अ) सलीम चिश्ती
(ब) फरीद
(स) मुईनुद्दीन चिश्ती
(द) उपरोक्त में कोई नहीं
36. सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती किसके शासनकाल में राजस्थान आये थे?
(अ) महाराणा प्रताप सिंह
(ब) राणा साँगा
(स) राणा कुम्भा
(द) पृथ्वीराज चौहान
37. ख्वाजा कुतुबुद्दीन को ‘बाख्तियार की उपाधि किसने प्रदान की थी?
(अ) ख्वाजा उस्मान हारुनी
(ब) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
(स) अब्दुल कादिर जीलानी
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
38. वे चिश्ती सन्त कौन थे जिनके प्रति शहाबुद्दीन गौरी बहुत अनुकूल था?
(अ) शेख सलीम चिश्ती
(ब) निजामुद्दीन औलिया
(स) ख्वाजा अब्दुल अहमद चिश्ती
(द) ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती
39. शेख निजामुद्दीन औलिया शिष्य (disciple) थे –
(अ) शेख अलाउद्दीन साबिर के
(ब) ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती के
(स) बाबा फरीद के
(द) शेख अहमद सरहिन्दी के
40. निम्नलिखित में से शेख निजामुद्दीन औलिया का जन्मस्थान कौन सा था?
(अ) अजमेर
(ब) बदायूँ
(स) लाहौर
(द) मुल्तान