पूर्व मध्य काल (800-1200 ई.) |
21. निम्नलिखित कथनों में से कौन शंकराचार्य (आठवीं शताब्दी के संत) के बारे में सही नहीं है?
(अ) उन्होंने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में चार धाम स्थापित किये
(ब) उन्होंने बौद्ध तथा जैन धर्मों के विस्तार पर रोक लगाई
(स) उन्होंने प्रयाग को तीर्थराज नाम दिया
(द) उन्होंने वेदान्त का प्रसार किया
22. निम्नलिखित में से किसने ‘हिरण्यगर्भ’ धार्मिक कार्य कराया था?
(अ) मयूर शर्मन
(ब) हरीचंद्र
(स) दंतिदुर्ग
(द) हर्ष
23. आदिशंकर जो बाद में शंकराचार्य बने, उनका जन्म हुआ था –
(अ) कश्मीर में
(ब) केरल में
(स) आन्ध्र प्रदेश में
(द) पश्चिमी बंगाल में
24. रामानुज के अनुयायियों को कहा जाता है –
(अ) शैव
(ब) वैष्णव
(स) अद्वैतवादी
(द) अवधूत
25. रामानुजाचार्य किससे सम्बन्धित है –
(अ) भक्ति
(ब) द्वैतवाद
(स) विशिष्टाद्वैतवाद
(द) एकेश्वरवाद
26. ‘द्वारसमुद्र’ किस राजवंश की राजधानी थी?
(अ) गंग
(ब) काकतीय
(स) होयसल
(द) कदम्ब
27. गेड्रोसिया का आधुनिक नाम यह है –
(अ) बलूचिस्तान
(ब) लाहौर
(स) मुल्तान
(द) पेशावर
28. महमूद गजनी के साथ भारत आने वाला मुस्लिम विद्वान था –
(अ) इब्नबतूता
(ब) अलबरूनी
(स) अमीर खुसरो
(द) फरिश्ता
29. पूर्व मध्य काल में राजपूतों की अवस्था में गिरावट के क्या कारण थे –
(अ) ब्राह्मणों को अधिक परिमाण में भूमि अनुदान दिया जाना
(ब) लगातार युद्धों में रत रहना
(स) पारस्परिक युद्ध
(द) उक्त में कोई नहीं
30. सातवीं शताब्दी के बाद ब्राह्मणों का सबसे अधिक विरोध किसने किया था?
(अ) क्षत्रिय
(ब) वैश्य
(स) ब्राह्मण
(द) कायस्थ
31. पाल वंश का संस्थापक कौन था?
(अ) धर्मपाल
(ब) देवपाल
(स) गोपाल
(द) रामपाल
32. कदम्ब राजाओं की राजधानी थी –
(अ) तंजौर
(ब) वनवासी
(स) कांची
(द) बादामी
33. एक लम्बे अन्तराल के बाद निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम सोने के सिक्के चलाये?
(अ) गाङ्गेयदेव
(ब) गोविन्द चन्द्र
(स) कर्ण
(द) कीर्तिवर्मा
34. पाल और प्रतिहार प्रशासन में ‘पत्तला’ से तात्पर्य था:
(अ) सैन्य टुकड़ी
(ब) विषय से नीचे की इकाई
(स) सिंचाई कर
(द) दान में दी हुई भूमि
35. निम्नलिखित में से किसने मुंजसागर नामक तडाग खुदवाया था?
(अ) हर्ष
(ब) पुलकेशिन II
(स) वाक्पति II
(द) भोज
36. निम्नलिखित राजाओं में से किसने मुंजसागर तड़ाग खुदवाया था?
(अ) भोज
(ब) हर्ष
(स) उदयादित्य
(द) वाक्पति द्वितीय
37. समकालीन समाज के पाखण्ड एवं भ्रष्ट आचरण को उद् घाटित करने के लिए अनेक ग्रन्थों के लेखक थे –
(अ) क्षेमेन्द्र
(ब) मेरुतुंग
(स) राजशेखर
(द) सोडल
38. निम्नलिखित युग्मों में कौन, सही सुमेलित नहीं है?
(अ) जयचन्द्र गहड़वाल-श्रीहर्ष
(ब) लक्ष्मणसेन-जयदेव
(स) ललितादित्य मुक्तापीड-क्षेमेन्द्र
(द) प्रतीहार महीपाल-राजशेखर
39. हिन्दूशाही शासकों की राजधानी कहाँ थी?
(अ) काबुल
(ब) जाबुल
(स) कन्दहार
(द) उद्भाण्डपुर
40. किस चन्देल राजा का एक अन्य नाम लक्ष्मणवर्मन् था?
(अ) धंग
(ब) हर्ष
(स) वाक्पति
(द) यशोवर्मन्