दक्षिण भारत का इतिहास (चोल, चालुक्य, पल्लव वंश)

61. चोल काल के पेरुवली किसे निरूपित करते थे?
(अ) प्रमुख मार्ग
(ब) उच्च न्यायपालिका
(स) कृषि भूमि
(द) ग्राम घासस्थलियाँ

View Solution


62. चोल काल में कुर्रम’ क्या थे?
(अ) संगीतकार
(ब) ग्राम संघ
(स) राज्याधिकारी
(द) मंदिर निर्माण शिल्पी
View Solution


63. चोल राज्य में निम्नलिखित प्रशासनिक इकाइयों पर विचार कीजिए –
1. कोट्टम
2. उरु
3. वलानाडु
आकार की दृष्टि से अवरोही क्रम में इनका सही अनुक्रम कौनसा है?
(अ) 1-3-2
(ब) 3-1-2
(स) 2-1-3
(द) 3-2-1
View Solution


64. तंजौर चोलपुरम् में वृहदीश्वर मंदिर का निर्माण किसने करवाया था –
(अ) राजेन्द्र-1
(ब) वीर राजेन्द्र
(स) राजराज प्रथम
(द) अधिराज
View Solution


65. मिताक्षरा पुस्तक किस विषय से सम्बन्धित है –
(अ) हिन्दू कानून
(ब) मुस्लिम धर्म ग्रन्थ
(स) हिन्दू जाति व्यवस्था
(द) कर व्यवस्था से
View Solution


66. मण्डलम्, बलनाडु और नाडु किस राज्य से सम्बन्धित हैं –
(अ) चोल
(ब) चालुक्य
(स) पल्लव
(द) पांड्य
View Solution


67. प्राचीन भारत के राज्यवंशों में चोल को ही क्यों महत्वपूर्ण समझा जाता है –
(अ) इस वंश के वृहत्तर भारत के साथ राजनीतिक एवं वाणिज्यिक सम्बन्धों के कारण
(ब) इस वंश का शासन काल कला और स्थापत्य का शासन काल था
(स) साम्राज्य की विशालता के कारण
(द) इस वंश के शासन में अत्यन्त प्रभावी स्वायत्त प्रणाली का होना
View Solution


68. नानादेशी क्या है –
(अ) एक व्यापारिक केन्द्र
(ब) एक व्यापारिक श्रेणी
(स) एक बन्दरगाह
(द) अमीर वर्गों का एक समूह
View Solution


69. निम्नलिखित में से कौन सा मन्दिर चोलों से सम्बन्धित नहीं है?
(अ) बृहदीश्वर
(ब) कोरंगनाथ
(स) कैलाशनाथ
(द) ऐरावतेश्वर
View Solution


70. वह श्री विजय शासक, जिसने राजराज I के काल में अपने पिता द्वारा नागपट्टना में आरम्भ किये गये बौद्ध विहार के निर्माण कार्य को पूरा किया, कौन था?
(अ) समराग्रवीर
(ब) बालपुत्रदेव
(स) मारविजयोत्तुंग वर्मन
(द) त्रैलोक्यराज
View Solution


71. किसके काल से गंगैकोंडचोलपुरम चोल साम्राज्य की राजधानी बनी?
(अ) परान्तक I
(ब) राजेन्द्रा
(स) कुलोत्तुंग I
(द) विक्रम चोल
View Solution


72. निम्नलिखित में से किस चोल शासक की उपाधि ‘पंडित चोल’ थी?
(अ) राजराज I
(ब) राजेन्द्र I
(स) राजाधिराज I
(द) कुलोत्तुंग I
View Solution


73. किस चोल शासक के विषय में कहा जाता है कि उसकी हत्या क्रुद्ध भीड़ ने कर दी थी?
(अ) कुलोत्तुंग प्रथम
(ब) कुलोत्तुंग द्वितीय
(स) अधिराजेन्द्र
(द) राजेन्द्र तृतीय
View Solution


74. निम्नलिखित राजाओं में से किसने खम्भात में एक मस्जिद के जीर्णोद्वार के लिए अपने निजी कोष से एक लाख बलोतरा का अनुदान दिया था?
(अ) भीम प्रथम
(ब) चामुण्डराय
(स) जयसिंह सिद्धराज
(द) कुमारपाल
View Solution


75. चोल काल में राशि (धान) के रूप में संग्रह किये जाने वाले भूमि राजस्व को किससे मापते थे?
(अ) कलम
(ब) कलन्जु
(स) कण्डम
(द) कुर्रम
View Solution


76. चोल स्थानीय स्वशासन के लिए उत्तरदायी समितियों के सदस्यों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(अ) ये मतदान द्वारा चुने जाते थे
(ब) वे चिट्ठी निकालकर चुने जाते थे
(स) सदस्य बनने के लिए कतिपय शर्तों को पूरा करना होता था
(द) चोरी के अपराध में दण्डित कोई व्यक्ति सदस्य नहीं बन सकता था
View Solution

77. वातापी किसकी राजधानी थी?
(अ) मौखरि
(ब) प्रतिहार
(स) राष्ट्रकूट
(द) चालुक्य

View Solution

78. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी (6 वीं से 12 वीं शताब्दी तक दक्षिण भारत का राज्य एवं उसकी राजधानी) सुमेलित नहीं हैं –
(अ) पल्लव – कांचीपुरम
(ब) पाण्डय – मदुरै
(स) चेर – पुडुचेरी
(द) चोल – तंजौर
(य) होयसल – द्वारसमुद्र

View Solution


79. गाँवों के शासन को स्वायत्तशासी पंचायतों के माध्यम से संचालित करने की व्यवस्था का सूत्रपात किसने किया?
(अ) कुषाणों ने
(ब) द्रविड़ ने
(स) आर्यों ने
(द) मौर्यों ने
View Solution


80. निम्नलिखित में से कौनसा एक, चोल सेना का भाग नहीं था?
(अ) नौसेना
(ब) युद्ध प्रयोज्य हाथी
(स) रथ
(द) पैदल सेना
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top