सिन्धु घटी सभ्यता

181. ‘ऋग्वेदिक आर्य और हड़प्पा संस्कृति के लोग एक ही थे।’ इस सिद्वान्त का प्रतिपादक कौन है?
(अ) आर. एस. शर्मा
(ब) रोमिला थापर
(स) बी. बी. लाल
(द) एच. डी. सांकलिया

View Solution

182. निम्नलिखित में से किस पुरातत्त्वज्ञ ने पूर्व-हड़प्पा संस्कृति और परिपक्व हड़प्पा संस्कृति के बीच समानताओं को सर्वप्रथम अभिज्ञात किया?
(अ) अमलानंद घोष
(ब) राखालदास बनर्जी
(स) दया राम साहनी
(द) सर जॉन मार्शल
View Solution

183. परिपक्व हड़प्पा शिल्प की प्रमुख विशेषता के रूप में मनका बनाने के लिये निम्नलिखित में से कौन-सा एक सत्य नहीं हैं?
(अ) हड़प्पा के मनके सोने, ताँबे, शंखों, लाजवर्दो, हाथीदाँतों तथा विभिन्न प्रकार के उपरलों से बने थे।
(ब) पुरातत्वज्ञों ने मनके बनाने वाली दुकानों को अपरिष्कृत वस्तुओं के जमाव के आधार पर पहचाना है।
(स) चन्हुदड़ों में औजार, भट्ठी एवं तैयारी के विभिन्न चरणों में मनके पाये गये हैं।
(द) बनावली में संरचना में बहुत सारे मनके परिष्कृत, अर्थ परिष्कृत एवं अपरिष्कृत दशाओं में प्राप्त हुये हैं।
View Solution

184. हड़प्पा स्थलों में व्यापक रूप से अनाज का पाया जाना यह इंगित करता है कि –
(अ) हड़प्पावासी अपने खेतों में हल चलाते थे।
(ब) हड़प्पावासी अपने खेतों में बीजों की छिटका बुआई करते थे।
(स) हड़प्पा स्थलों में कृषि का व्यापक प्रचलन था।
(द) हड़प्पा काल में खाद्यान्न जैसी थोक मदों में व्यापार सुस्थापित था।
View Solution

185. निम्नलिखित वाक्य हड़प्पा सभ्यता के एक स्थल को वर्णित करते हैं –
‘यह बस्ती दो अनुभागों में बँटी है, एक अपेक्षाकृत छोटा किंतु उच्चतर और दूसरा काफी बड़ा किन्तु निम्नतरा पुरातत्वविद् इन्हें क्रमश: नगर-दुर्ग और निचले नगर के रूप में अभिहित करते हैं।दोनों ही प्राचीर युक्त थे। अनेक भवन चबूतरों पर बने थे जो आधार केरूप में काम आते है।
यह निम्नलिखित में से किस स्थल को निर्दिष्ट करता है?
(अ) हड़प्पा
(ब) मोहनजोदड़ो
(स) लोथल
(द) कालीबंगन
View Solution

186. हड़प्पा की सभ्यता वर्तमान दक्षिण एशिया के विस्तृत क्षेत्र में फैली थी। जिन भौगोलिक स्थानों में यह सभ्यता फैली थी, उनमें कौन-कौन से स्थान शामिल है?
(अ) कश्मीर, पंजाब, सिंध और उत्तर-पूर्वी सीमांत
(ब) पंजाब, सिंध, उत्तर-पश्चिमी सीमांत और कश्मीर
(स) पंजाब, सिंध और उत्तर-पश्चिमी सीमांत का एक भाग
(द) पंजाब, सिंध, उत्तर-पश्चिमी सीमांत का एक भाग, कठियावाड़ और गंगा-यमुना दोआब का एक भाग
View Solution

187. हड़प्पा सभ्यता का कौनसा स्थल हरियाणा में स्थित है?
(अ) कालीबंगा
(ब) रोपड़
(स) धौलावीरा
(द) वणावली
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top