राजस्व एवं न्यायिक सुधार

21. वारेन हेस्टिंग्ज के न्यायिक सुधारों से सम्बन्धित निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सही नहीं है?
(अ) वारेन हेस्टिंग्ज ने व्यवस्था दी थी कि प्रत्येक थाने में एक मुंसिफ हो।
(ब) मुंसिफों को 500 रु. (पाँच सौ) तक के मूल्य के वाद पर सुनवाई करने की अनुमति मिली थी।
(स) मुंसिफों के निर्णयों को दीवानी अदालत के न्यायाधीशों द्वारा पुष्टि किया जाना होता था।
(द) मुंसिफों की नियुक्ति दीवानी अदालत के न्यायाधीशों द्वारा की जानी होती थी यद्यपि उनके अनुमोदन का अधिकार प्रान्तीय अपीली कोर्ट (प्रॉर्विसियल कोर्ट ऑफ अपील) में निहित था।

View Solution


22. निम्नलिखित में से कौन स्थायी बन्दोबस्त के गुणों में नहीं था?
(अ) इसने सरकार के लिए वार्षिक नियमित भू-राजस्व सुनिश्चित किया
(ब) सरकार स्थायी बन्दोबस्त को प्रवर्तित कर समय-समय पर होने वाले बन्दोबस्त से मुक्त हो गई।
(स) इसने कम्पनी के लिए एक निष्ठावान जमींदार वर्ग का निर्माण किया
(द) इसने किसानों के हितों को सुरक्षित किया
View Solution


23. किसके प्रशासन काल में स्थायी बन्दोबस्त प्रारम्भ किया गया था?
(अ) वारेन हेस्टिंग्ज
(ब) लॉर्ड कार्नवालिस
(स) सर जॉन शोर
(द) लॉर्ड वेलेजली
View Solution


24. महलवारी व्यवस्था के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) यह अन्य दो व्यवस्थाओं के सुधार स्वरूप अपनाई गई स्थाई व्यवस्था थी
(ब) यह प्रत्येक ग्राम एवं महल (जागीर) पर अलग-अलग लागू की गई थी
(स) सरकार ने इसमें प्रत्येक किसान के साथ व्यक्तिगत रूप से अनुबन्ध नहीं करते हुए संपूर्ण ग्राम समुदाय के साथ अनुबन्ध किया था
(द) यह गंगा घाटी , पंजाब और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में लागू
View Solution


25. नए जमींदारी के बारे में इनमें से कौनसा कथन सही नहीं
(अ) वह नगरों में रहने वाले व्यापारी और धनिक थे जिनकी ग्राम में कोई जड़ नहीं थी
(ब) वह किसानों को उत्पीड़ित करने के लिए स्वतंत्र थे
(स) वह केवल किराया वसूलने वाले अनुपस्थिति व्यापारी थे
(द) उन्होंने किसानों को उनके पारम्परिक भूस्वामित्व के अधिकार से वंचित कर उन्हें किराएदार कृषक बना दिया था
View Solution


26. भारत में स्थायी बंदोबस्त के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही नहीं है?
(अ) इसकी शुरुआत लॉर्ड कॉर्नवालिस द्वारा की गई
(ब) इसको बंगाल और बिहार में कार्यान्वित किया गया
(स) जमींदार केवल मालगुजारी के संग्राहक थे, परन्तु भूमि के स्वामी नहीं
(द) कृषकों की हैसियत घटकर किरायेदार कृषक की रह गई
View Solution


27. इस्तमरारी बन्दोबस्त किसने लागू किया
(अ) बेलेजली
(ब) वारेन हेस्टिंग्स
(स) लार्ड कार्नवालिस
(द) लार्ड डफरिन
View Solution


28. स्थायी भूमि व्यवस्था में जमींदारी का हिस्सा होता था
(अ) 1/4वाँ
(ब) 1/6वाँ
(स) 1/11वाँ
(द) 1/12वाँ
View Solution


29. बंगाल तथा बिहार में स्थायी बन्दोबस्त आरम्भ किया था
(अ) कार्नवालिस ने
(ब) मिन्टो ने
(स) वारेन हेस्टिंग्स ने
(द) वेलेस्ले ने
View Solution


30. ‘स्थायी बन्दोबस्त’ (Permanent Settlement) किसके साथ किया गया?
(अ) जमींदारों के साथ
(ब) ग्रामीण समुदायों के साथ
(स) मुकद्दमों के साथ
(द) किसानों के साथ
View Solution


31. लॉर्ड कार्नवालिस के निम्नलिखित सलाहकारों में से किसने स्थायी बन्दोबस्त के प्रस्ताव का विरोध किया था?
(अ) जेम्स ग्रान्ट
(ब) चार्ल्स ग्रान्ट
(स) चार्ल्स स्टूअर्ट
(द) जान शोर
View Solution


32. निम्नलिखित बन्दोबस्ती में से किससें जमींदार भू-राजस्व संग्रह कराने में मध्यस्थ व्यक्ति के रूप में था?
(अ) महालवाड़ी बन्दोबस्त
(ब) रैय्यतवाड़ी बन्दोबस्त
(स) स्थायी बन्दोबस्त
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
View Solution


33. स्थायी भूमि व्यवस्था के बारे में आर.सी. दत्त के क्या विचार थे?
(अ) उन्होंने इसका पूर्ण समर्थन किया
(ब) उन्होंने इसका पूर्ण विरोध किया
(स) उन्होंने इसके बारे में कोई विचार प्रकट नहीं किया
(द) सैद्वान्तिक आधार पर उन्होंने इसका विरोध किया
View Solution


34. बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया था?
(अ) एक डिस्ट्रिक्ट सिविल ऑफीसर
(ब) लॉर्ड कार्नवालिस
(स) फिलिप फ्रांसिस
(द) विलियम पिट
View Solution


35. स्थाई भूमि-व्यवस्था किन क्षेत्रों में लागू की गई?
(अ) सम्पूर्ण भारत में
(ब) देश के उत्तरी भाग में
(स) पंजाब को छोड़कर देश के शेष उत्तर क्षेत्रों में
(द) बंगाल सूबा और बनारस जमींदारी में
View Solution


36. बंगाल तथा बिहार में स्थायी बन्दोबस्त लागू करने का श्रेय दिया जाता है
(अ) लॉर्ड कर्जन को
(ब) लॉर्ड कार्नवालिस को
(स) लॉर्ड रिपन को
(द) लॉर्ड वेलेजली को
View Solution


37. ‘स्थायी बन्दोबस्त’ इस प्रकार है
(अ) जमींदारों पर लगाया गया भूमि-कर
(ब) किसानों पर लगाया गया भूमि-कर
(स) ईस्ट इंडिया कम्पनी के लिये जमींदारों द्वारा भूमि-कर की वसूली
(द) जंगल की भूमि पर लगाया गया कर
View Solution


38. चिरस्थायी बन्दोबस्त 1793 ई. के अन्तर्गत जमींदारों से । अपेक्षा की गई थी कि वे खेतिहरों को पट्टा जारी करेंगे। अनेक जमींदारी ने पट्टे जारी नहीं किये। इसका कारण था
(अ) जमींदारों के ऊपर किसानों का विश्वास था
(ब) जमींदारों के ऊपर कोई सरकारी नियन्त्रण नहीं था
(स) यह ब्रिटिश सरकार की जिम्मेदारी थी
(द) खेतिहरों की दिलचस्पी पट्टा प्राप्त करने में नहीं थी
View Solution


39. बिहार में ‘परमानेंट सेटिलमेंट’ लागू करने का कारण था
(अ) जमींदारों का जमीन पर अधिकार न रहना
(ब) जमींदारों के लिए जमीन पर वंश परंपरागत अधिकार को स्वेच्छा से हस्तांतरित करने का अधिकार
(स) भू-राजस्व का राजस्व निर्णय करना
(द) जमींदारी-प्रथा का निर्मूलन
View Solution


40. सही क्रम में कीजिए
(1) स्थायी बन्दोबस्त
(2) हड़पने की नीति
(3) सहायक सन्धि
(4) बंगाल का विभाजन
(अ) 1, 3, 2, 4
(ब) 1, 4, 3, 2
(स) 4, 3, 2, 1
(द) 2, 4, 3,1
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top