ऋग्वैदिक एवं उत्तर वैदिक काल

181. सूची-I को सूची-II के साथ सही सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –

  सूची-I     
(वैदिक पदावली)
 सूची-II
(अर्थ)
A. मुनि  1. विवाह का संरक्षक
B. उद्गात्रि  2. पावन पुरुष जो निःशब्द रहता है
C. पुरुष    3. सामवेद का ज्ञाता
D. आर्यमाण 4. आद्य पुरुष
  5. वन देवता

कूटः A B C D
(अ)  2 3 1 4
(ब)  2 3 4 1
(स)  5 2 1 4
(द)  5 2 4 1

View Solution

182. ब्राह्मण क्या है?
(अ) कृषि प्रथाओं तथा पद्धतियों पर विस्तृत प्रबन्ध
(ब) बलि संबंधी अनुष्ठानों पर पाठ
(स) शासकों के लिए प्रशासन को संघटित करने के दिशा निर्देश
(द) आरण्यक के साथ संलग्न व्याख्याएँ जो दर्शन संबंधी प्रश्नों से सम्बद्ध हैं
View Solution

183. भाग और बलि क्या थे?
(अ) शासकीय विभाग
(ब) धार्मिक अनुष्ठान
(स) सैनिक विभाग
(द) राजस्व के साधन
View Solution

184. वैदिक काल में ‘बलि’ शब्द का क्या अर्थ है?
(अ) बलिदान
(ब) बैल
(स) आनुवंशिक
(द) प्रजा द्वारा शासक को दी गई भेंट
View Solution

185. चित्रित धूसर भाण्ड किस काल के हैं
(अ) मौर्य काल
(ब) बुद्ध काल
(स) सैन्धव काल
(द) वैदिक काल
View Solution

186. निम्न में से किस ग्रंथ में सर्वप्रथम देवकी के पुत्र कृष्ण का वर्णन किया गया है?
(अ) महाभारत
(ब) छांदोग्य उपनिषद
(स) अष्टाध्यायी
(द) भागवतपुराण
View Solution

187. किस उपनिषद में देवकीपुत्र कृष्ण का घोर अंगिरस के शिष्य के रूप में उल्लेख किया गया है?
(अ) छांदोग्य उपनिषद्
(ब) बृहदारण्यक उपनिषद्
(स) मुंडक उपनिषद्
(द) श्वेताश्वतार उपनिषद्
View Solution

188. सत्यकाम जाबाल की कथा, जो अनब्याही माँ होने के लांछन को चुनौती देती है, उल्लेखित है –
(अ) छान्दोग्य उपनिषद्
(ब) जाबाल उपनिषद्
(स) कठोपनिषद्
(द) प्रश्नोपनिषद्
View Solution

189. प्राचीनतम भारतीय सिक्के निमांकित से पहले के नहीं है –
(अ) सातवीं शताब्दी पूर्व
(ब) पांचवीं शताब्दी पूर्व
(स) तृतीय शताब्दी पूर्व
(द) द्वितीय शताब्दी पूर्व
View Solution

190. सुदास किस वंश का था –
(अ) भरत वंश
(ब) सुदास वंश
(स) कण्व वंश
(द) सातवाहन वंश का
View Solution

191. निम्नलिखित में से कौन सबसे प्राचीन वाद्य यन्त्र है?
(अ) सितार
(ब) तबला
(स) सरोद
(द) वीणा
View Solution

192. उपनिषदकाल के राजा अश्वपति शासक थे –
(अ) काशी के
(ब) कैकेय के
(स) पांचाल के
(द) विदेह के
View Solution

193. निम्नलिखित वैदिक शब्दों में कौन-सा शब्द कृषि उपकरण का द्योतक नहीं है?
(अ) चर्षिणी
(ब) लांगल
(स) वृक
(द) सीर
View Solution

194. उस जनजाति का नाम बतलाइये जो ऋग्वेदिक आर्यों के पंचजन से सम्बन्धित नहीं है?
(अ) यदु
(ब) पुरु
(स) तुर्वस
(द) किकट
View Solution

195. गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी?
(अ) वसिष्ठ
(ब) विश्वामित्र
(स) इन्द्र
(द) परीक्षित
View Solution

196. जीविकोपार्जन हेतु ‘वेद-वेदांग’ पढ़ाने वाला अध्यापक कहलाता था
(अ) आचार्य
(ब) अध्वर्यु
(स) उपाध्याय
(द) पुरोहित
View Solution

197. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है?
(अ) 10
(ब) 12
(स) 15
(द) 16
View Solution

198. ‘मूर्ति-पूजा’ का प्रारम्भ माना जाता है
(अ) पूर्व-आर्य काल
(ब) उत्तर-वैदिक काल
(स) मौर्य काल
(द) कुषाण काल
View Solution

199. एकलव्य किस गुरु का स्वघोषित शिष्य था?
(अ) भीष्म
(ब) परशुराम
(स) बलराम
(द) द्रोणाचार्य
View Solution

200. प्राचीन भारतीय समाज के प्रसंग में, निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्द शेष तीन के वर्ग का नहीं है?
(अ) कुल
(ब) वंश
(स) कोश
(द) गोत्र
View Solution

201. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रथा-चतुष्टय वेदोत्तर काल में प्रचलित हुई?
(अ) धर्म – अर्थ – काम – मोक्ष
(ब) ब्राह्मण – क्षत्रिय – वैश्य – शूद्र
(स) ब्रह्मचर्य – गृहस्थाश्रम – वानप्रस्थ – संन्यास
(द) इन्द्र – सूर्य – रुद्र – मरुत्
View Solution

202. सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश, मन्वन्तर और वंशानुचरित संकेतक हैं –
(अ) वेदों के
(ब) पुराणों के
(स) उपनिषदों के
(द) सूत्रों के
View Solution

203. पुराणों की कुल संख्या है –
(अ) 12
(ब) 16
(स) 18
(द) 20
View Solution

204. निम्नलिखित में से किसे भारत का प्रथम विधि-निर्माता माना जाता है?
(अ) पाणिनि को
(ब) मनु को
(स) कौटिल्य को
(द) कपिल को
View Solution

205. निम्नलिखित में से किसने ऋग्वेद में वर्णित ‘दशराज्ञ युद्ध’ में भाग नहीं लिया था?
(अ) त्रित्सु
(ब) पक्थ
(स) विषाणिन्
(द) गंधारी
View Solution

206. चार पुरुषार्थों का सही क्रम चुनिए –
(अ) धर्म, काम, अर्थ, मोक्ष
(ब) धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष
(स) अर्थ, काम, धर्म, मोक्ष
(द) काम, अर्थ, धर्म, मोक्ष
View Solution

207. प्रसिद्ध सूक्ति “तत्त्वमसि” निम्नलिखित में से एक उपनिषद में मिलती है?
(अ) छांदोग्य
(ब) मुंडक
(स) मांडूक्य
(द) ईशावास्य
View Solution

208. किसको वर्णसंकर समझा जाता था?
(अ) जारज जन्म
(ब) वर्ण व्यवस्था के विरुद्ध विद्रोह
(स) विवाह के लिए वर्ण की सीमाओं का अतिक्रमण
(द) वर्णाश्रम धर्म का समर्थन
View Solution

209. “द्विज” किसे कहा जाता था?
(अ) ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य
(ब) क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र
(स) ब्राह्मण, वैश्य, शूद्र
(द) शूद्र, क्षत्रिय, ब्राह्मण
View Solution

210. स्मृतियों में वर्णित विवाह के किस प्रकार में वर द्वारा कन्या के पिता को एक गो-मिथुन देना पड़ता था?
(अ) ब्रह्म
(ब) दैव
(स) आर्ष
(द) प्रजापत्य
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top