शिवाजी एवं मराठा साम्राज्य |
61. जिस शासक के शासनकाल में पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ, उसका नाम है?
(अ) बाजीराव प्रथम
(ब) बाजीराव द्वितीय
(स) बालाजी बाजीराव
(द) बालाजी विश्वनाथ
62. अहमद शाह अब्दाली के भारत पर आक्रमण और पानीपत की तृतीय लड़ाई लड़ने का तात्कालिक कारण था?
(अ) वह मराठों द्वारा लाहौर से अपने वाइसराय तैमूर शाह के निष्कासन का बदला लेना चाहता था
(ब) उसे जालन्धर के कुंठाग्रस्त राज्यपाल आदीन बेग खान ने पंजाब पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित किया
(स) वह मुगल प्रशासन को चहार महल (गुजरात, औरंगाबाद, सियालकोट तथा पसरूर) के राजस्व का भुगतान न करने के लिए दंडित करना चाहता था
(द) वह दिल्ली की सीमाओं तक के पंजाब के सभी उपजाऊ मैदानों को हड़प कर अपने राज्य में विलय करना चाहता था
63. मराठों के विरुद्ध अहमदशाह अब्दाली को समर्थन देने के लिए शुजाउद्दौला केवल इसलिए प्रेरित हुआ क्योंकि-
(अ) धार्मिक विचार से यह उसे ठीक लगा
(ब) यह राजनीतिक दृष्टि से समयोचित था
(स) वह अपने स्वयं के राज्य को सुरक्षित रखना चाहता था
(द) उसे लूट से मिले धन में हिस्सा पाने की आशा थी
64. ‘दो मोती विलीन हो गये, बाइस सोने की मुहरें लुप्त हो गयीं और चांदी एवं तांबे की तो रूरी गणना ही नहीं की जा सकती।’ यह अठारहवीं शताब्दी के द्वितीयाद्ध के युद्ध में एक भारतीय शक्ति के पराभव का कूट सन्देश था। वह भारतीय शक्ति थी?
(अ) दिल्ली का बादशाह
(ब) पेशवा
(स) बंगाल का नवाब सिराजुद्दौला
(द) अवध का नवाब शुजाउद्दौला
65. एक इतिहासकार ने पानीपत की तीसरी लड़ाई को स्वयं देखा। वह कौन था?
(अ) खफी खान
(ब) काशीराज पंडित
(स) दत्ताजी पिंगले
(द) हरचरणदास
66. निम्नलिखित में से कौन मराठा पैदल सेना के सबसे निचले दर्जे पर था?
(अ) नायक
(ब) हवलदार
(स) जुमलादार
(द) हजारी
67. वह कौन सा मराठा सरदार था जिसे अलीवर्दी खाँ ने उड़ीसा के एक भाग का राजस्व प्रदान किया था?
(अ) रघुजी भोंसले
(ब) त्रिम्बकराव धबाडे
(स) रानोजी सिंधिया
(द) मल्हारराव होल्कर
68. 1751 में बंगाल के नवाब ने उड़ीसा का अधिकार किसको हस्तांतरित किया?
(अ) अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी
(ब) अवध नवाब
(स) मराठे
(द) अफगान
69. मराठों के उत्कर्ष का निम्न में से कौन सा कारण नहीं है
(अ) धार्मिक चेतना
(ब) भौगोलिक सुरक्षा
(स) राजनैतिक जागृति
(द) उच्च नेतृत्व शक्ति
70. मराठों के उदय के लिए निम्नलिखित कारकों में से कौन सा एक कारक उत्तरदायी नहीं था?
(अ) महाराष्ट्र की सामाजिक-धार्मिक विशेषतायें
(ब) महाराष्ट्र के लोगों में व्याप्त सामाजिक चेतना
(स) महाराष्ट्र से मुगल दरबार एवं सत्ता के केन्द्र दिल्ली की दूरी
(द) कुतुबशाही शासकों द्वारा मराठा सरदारों को प्रदत्त प्रश्रय
71. किसने कहा था, “हमें इस जर्जर वृक्ष के तने पर आक्रमण करना चाहिए, शाखाएँ तो स्वयं ही गिर जायेंगी।”
(अ) शिवाजी ने मुगल साम्राज्य के लिए
(ब) बाजीराव प्रथम (पेशवा) ने मुगल साम्राज्य के लिए
(स) औरंगजेब ने दक्षिण के राज्यों के लिए
(द) क्लाइव ने बंगाल के नबाव के लिए
72. अफजल खाँ का मूल नाम क्या था?
(अ) अब्दुल्ला भतारी
(ब) समसुद्दीन
(स) साबर
(द) मुहम्मद खाँ
73. वह कौन सेनानायक था जिसे बीजापुर के सुल्तान ने 1659 ई. में शिवाजी को दबाने के लिए भेजा था?
(अ) इनायत खाँ
(ब) अफजल खाँ
(स) शाइस्ता खाँ
(द) सैयद बाँदा
74. “यह राजा उदारता से अपने गुप्तचरों को भुगतान करता है जिस कारण उनके द्वारा प्रदत्त सही सूचना से उसकी विजयों में बड़ी मदद मिली। शिवाजी के बारे में यह विवरण किसने दिया था?
(अ) अफजल खाँ
(ब) जय सिंह
(स) अबे केरे
(द) मान्स्यूर जर्मेन
75. मोडी लिपि’ का प्रयोग किनके अभिलेखों में किया जाता था?
(अ) वोडोयारी के
(ब) जमोरिनों के
(स) होयसलों के
(द) मराठों के
76. किसके समय में मराठा राजा नाचीज हो गया और पेशवा वास्तविक शासक?
(अ) बालाजी विश्वनाथ
(ब) बाजीराव I
(स) बालाजी राव
(द) माधव राव ।
77. शिवाजी ने मुगलों को किस युद्ध में हराया था?
(अ) पुरंदर
(ब) रायगढ़
(स) सलहार
(द) शिवनेर
78. किस पेशवा के काल में मराठा शक्ति अपनी चरम सीमा पर पहुँची?
(अ) बाजी राव I
(ब) माधव राव I
(स) नारायण राव
(द) बालाजी II
79. पेशवाओं के अंतर्गत मराठा नौसेना की जिम्मेदारी एक असाधारण योग्यता वाले नायक के हाथ में सौंपी गई, जिसका नाम था?
(अ) फतेह सिंह भोसले
(ब) कान्होजी अंग्रे
(स) रामचन्द्र गणेश
(द) रावजी अप्पाजी
80. पागा क्या था?
(अ) सैन्य अभियान
(ब) गुरिल्ला युद्ध तकनीक
(स) मराठा किसी के आस-पास का क्षेत्र
(द) नियमित सेना