गुलाम वंश / दिल्ली सल्तनत |
41. दिल्ली के किस सुल्तान के विषय में कहा गया है कि उसने “रक्त और लौह” की नीति अपनायी थी?
(अ) इल्तुतमिश
(ब) बलबन
(स) जलालुद्दीन फिरोज खलजी
(द) फिरोजशाह तुगलक
उत्तर :- (ब) बलबन
42. अपनी शक्ति को संगठित करने के बाद बलबन ने भव्य उपाधि धारण की
(अ) तूती-ए-हिन्द
(ब) कैसर-ए-हिन्द
(स) जिल्ले-इलाही
(द) दीने-इलाही
उत्तर :- (स) जिल्ले-इलाही
43. बलबन अपने को किसका वंशज मानता था?
(अ) चंगेज खां का
(ब) महमूद गजनवी का
(स) अब्बासी खलीफा का
(द) अफरासियाब का
उत्तर :- (द) अफरासियाब का
44. किस सुल्तान ने स्वयं को ‘नाइब-इ-खुदाई कहा?
(अ) इल्तुतमिश
(ब) बलबन
(स) अलाउद्दीन खलजी
(द) गियासुद्दीन तुगलक
उत्तर :- (ब) बलबन
45. दिल्ली सल्तनत के शासकों में किसका राजत्व का सिद्धान्त प्रतिष्ठा, शक्ति और न्याय पर आधारित था?
(अ) रजिया
(ब) इल्तुतमिश
(स) बलबन
(द) अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर :-(स) बलबन
46. बलबन के द्वारा विजय के स्थान पर सुदृढ़ीकरण की नीति अपनाने के लिये, निम्नलिखित में से कौन एक कारण नहीं था?
(अ) विदेशी आक्रमण का भय
(ब) आन्तरिक विद्रोह
(स) भारतीय शासकों की तुर्की शासन को उखाड़ फेंकने की इच्छा
(द) उसका कमजोर स्वभाव
उत्तर :- (द) उसका कमजोर स्वभाव
47. किस सल्तनत शासक ने सीमा विस्तार की नीति नहीं अपनाई?
(अ) इल्तुतमिश
(ब) बलबन
(स) गयासुद्दीन तुगलक
(द) फिरोज शाह तुगलक
उत्तर :- (ब) बलबन
48. निम्न में से किस सुल्तान ने तुर्कान-ए-चिहिलगानी का दमन किया?
(अ) इल्तुतमिश
(ब) बलबन
(स) अलाउद्दीन खिलजी
(द) मोहम्मद तुगलक
उत्तर :- (ब) बलबन
49. बलबन की सार्वभौमिकता तथा राजकीय नीति को जानने के लिए मूल स्त्रोत है
(अ) बरनी
(ब) इसामी
(स) इब्नबतूता
(द) मिनहाज-उस-सिराज
उत्तर :- (अ) बरनी
50. निम्नलिखित में से बलबन के काल में विद्रोह करने वाला, बंगाल का गवर्नर कौन था?
(अ) तुगरिल खाँ
(ब) अली मर्दान खाँ
(स) बुगरा खाँ
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर :- (अ) तुगरिल खाँ
51. निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने गढ़मुक्तेश्वर की मस्जिद की दीवारों पर अपने शिलालेख में स्वयं को खलीफा का सहायक’ कहा है?
(अ) बलबन
(ब) कैकुबाद
(स) जलालुद्दीन खिलजी
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर :- (अ) बलबन
52. निम्नलिखित में से कौन सा कथन बलबन के संबंध में सही नहीं है?
(अ) उसने नियाबत-ए-खुदाई के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया
(ब) उसने इक्तादारी व्यवस्था का प्रारंभ किया
(स) उसने तुर्कान-ए-चहलगानी का प्रभाव समाप्त किया
(द) उसने बंगाल के विद्रोह का दमन किया
उत्तर :- (ब) उसने इक्तादारी व्यवस्था का प्रारंभ किया
53. दिल्ली के सुल्तान बलबन का पूरा नाम ________ बलबन था?
(अ) जलालुद्दीन
(ब) इल्तुतमिश
(स) गयासुद्दीन
(द) कुतुबुद्दीन
उत्तर :- (स) गयासुद्दीन
54. निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने पूरा एक वर्ष मेवों के दमन और दिल्ली के निकटवर्ती जंगल कटवाने में समर्पित कर दिया?
(अ) इल्तुतमिश
(ब) नासिरुद्दीन महमूद
(स) बलबन
(द) जलालुद्दीन खिलजी
उत्तर :- (स) बलबन
प्राचीन भारत का इतिहास |
मध्यकालीन भारत का इतिहास |
आधुनिक भारत का इतिहास |