सल्तनत काल अन्य महत्वपूर्ण |
41. निम्नलिखित भक्ति संतों पर विचार कीजिए –
1. दादू दयाल जी
2. गुरु नानक जी
3. त्यागराज जी
इनमें से कौन उस समय उपदेश देता था/देते थे जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ?
(अ) 1 और 3
(ब) केवल 2
(स) 2 और 3
(द) 1 और 2
42. सल्तनत काल की दो प्रमुख मुद्राओं का पता निम्नलिखित कूट से कीजिए –
1. दाम
2. जीतल
3. रुपिया
4. टंका
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –
(अ) 1 एवं 2 सही
(ब) 1 एवं 3 सही है
(स) 2 एवं 31 सही हैं
(द) 2 एवं 4 सही हैं
43. निम्नलिखित वंशों ने किस क्रम में दिल्ली पर शासन किया था? नीचे दिए कूट से सही उत्तर-चुनिए –
1. खलजी
2. लोदी
3. सैय्यद
4. गुलाम
कूट:
(अ) 1, 2, 4, 3
(ब) 1, 2, 3, 4
(स) 2. 3, 4, 1
(द) 4, 1, 3, 2
44. निम्नलिखित’ नामों को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें व नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर-प्राप्त करें –
1. चंगेज खाँ
2. महमूद गजनवी
3. मोहम्मद गोरी
4. तैमूर
कूट:
(अ) 1, 2, 3, 4
(ब) 2, 3, 1, 4
(स) 3, 4, 1, 2
(द) 4, 1, 2, 3
45. निम्न को उसके कालक्रमानुसार क्रमबद्ध कीजिये?
1. रुक्नुद्दीन
2. मुबारक खान
3. फिरोज शाह तुगलक
4. आलमशाह
नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये –
(अ) 2, 1, 4,3
(ब) 1, 2, 4,3
(स) 1, 2, 3, 4
(द) 2, 1, 3, 4
46. सल्तनत काल में भूमि को नापने के लिए निम्न में से किस एक शब्द का प्रयोग होता था?
(अ) बटाई
(ब) ग़जी
(स) मसाहत
(द) गल्ला बख्शी
47. सल्तनत काल में सैन्य विभाग के अध्यक्ष को क्या कहा जाता जाता था?
(अ) दाबिर-ए-मुमालिक
(ब) बरीद-ए-मुमालिक
(स) मुस्तौफी-ए-मुमालिक
(द) आरिज-ए-मुमालिक
48. उड़ीसा के गजपति वंश का संस्थापक कौन था?
(अ) पुरुषोत्तम
(ब) कपिलेन्द्र
(स) प्रतापरुद्र
(द) विद्याधर
49. “कुल के अठारह शासकों में कम से कम एक-तिहाई महिलाएँ थीं।” यह कथन किस पर लागू होता है?
(अ) भौमकर
(ब) चालुक्य
(स) राष्ट्रकूट
(द) काकतीय
50. 1202 ई. में नालन्दा विश्वविद्यालय को किसने नष्ट किया था?
(अ) मुइज्जुद्दीन मुहम्मद गोरी
(ब) इख्तियारुद्दीन बिन बख्तियार खलजी
(स) गजनी के महमूद
(द) कुत्बुद्दीन ऐबक
51. नीचे विभागों की सूची दी गई है। इनमें से किनकी स्थापना फिरोजशाह तुगलक ने की थी?
(i) दीवाने खैरात
(ii) दीवाने बन्दगान
(iii) दारुल सफा
(iv) रोजगार कार्यालय
नीचे के कूट से सही उत्तर-का चयन कीजिए –
(अ) (i), (ii), (iii) एवं (iv)
(ब) केवल (i) एवं (ii)
(स) केवल (ii) एवं (iii)
(द) केवल (iii) एवं (iv)
52. दिल्ली सल्तनत में लगाये गये करों पर विचार करें –
1. जकात नामक धार्मिक कर केवल मुसलमानों से लिया जा सकता था और इसका प्रयोग मुस्लिम समुदाय के लाभ के लिए किया जाता था।
2. खराज गैर-मुस्लिमों से लिया जाता था जो 1/10 से 1/2 के बीच होता था।
3. खम्स युद्ध में प्राप्त धन का 1/5 होता था।
4. उदा एक भू-राजस्व था जो मुस्लिम देते थे।
निम्नलिखित कूट में सही कथन का पता करें –
कूट:
(अ) 1 और 2
(ब) केवल 2
(स) 2 और 4
(द) उपरोक्त सभी
53. निम्नलिखित दिल्ली सुल्तानों में से किनकी माता हिन्दू थी? नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर-चुनिए:
(i) नासिरुद्दीन खुसरो
(ii) गियासुद्दीन तुगलक
(iii) फिरोज तुगलक
(iv) सिकन्दर लोदी
कूट:
(अ) (i) एवं (ii)
(ब) (ii) एवं (iii)
(स) (iii) एवं (iv)
(द) (i), (ii), (iii) एवं (iv)
54. निम्न विदेशी यात्रियों को उनकी राष्ट्रीयता से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर-चुन लीजिए।
(अ) निकोली कोन्टी 1. रूसी
(ब) अथानसिस निकीतीन 2. इतालियन
(स) अब्दुर्रज्जाक 3. पुर्तगाली
(द) डोमिंगो 4. ईरानी
कूट: A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 3 4 2 1
(स) 2 1 4 3
(द) 4 3 2 1
55. निम्नांकित घटनाओं का सही अनुक्रम क्या है?
1. तैमूर का आक्रमण
2. अलाउद्दीन का देवगिरि पर आक्रमण
3. तुगरिल का विद्रोह
4. बहमनी राज्य की स्थापना
कूट:
(अ) 1, 3, 2, 4
(ब) 3, 2, 4, 1
(स) 1, 2, 3, 4
(द) 4, 2, 3, 1
56. सुप्रसिद्व वास्तुविद् सूत्रधार मण्डन को किस शासक का संरक्षण प्राप्त था?
(अ) विद्याधर चन्देल
(ब) भोज परमार
(स) राणा कुम्भा
(द) सवाई जयसिंह
57. इल्तुतमिश, बलबन और अलाउद्दीन खिलजी ने-
(अ) दक्षिण पर आक्रमण किया
(ब) राजपूत राजकुमारी से विवाह किया
(स) खलीफा को चुनौती दी
(द) मंगोलों का सामना किया
58. सल्तनत काल में –
(अ) बाह्य व्यापार की उन्नति हुई
(ब) हिन्दू भी मुसलमान संतों का आदर करते थे
(स) उर्दू का विकास हुआ
(द) उपरोक्त सभी कथन सही है
59. मध्य काल में बंटाई शब्द का अर्थ था?
(अ) धार्मिक कर
(ब) लगान निर्धारण का तरीका
(स) धन कर
(द) सम्पत्ति कर
60. सल्तनत काल में भू-राजस्व का सर्वोच्च ग्रामीण अधिकारी था?
(अ) चौधरी
(ब) रावत
(स) मलिक
(द) पटवारी