सामजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलन |
201. 19 वीं सदी के महानतम पारसी समाज सुधारक थे
(अ) सर जमशेदजी
(ब) सर रुस्तम बहरामजी
(स) नवलजी टाटा
(द) बहरामजी एम. मल्लबारी
उत्तर :- (द) बहरामजी एम. मल्लबारी
202. सर सैय्यद अहमद खान ने
(अ) कांग्रेस का विरोध किया
(ब) इलबर्ट बिल का समर्थन किया
(स) पाश्चात्य शिक्षा को प्रोत्साहन दिया
(द) ये सभी काम किये
उत्तर :- (द) ये सभी काम किये
203. निम्नलिखित में से कौन प्रार्थना समाज का नेता था?
(अ) गोपाल हरी देशमुख
(ब) वासुदेव बलवंत फड़के
(स) आर.जी. भंडारकर
(द) जी.के. गोखले
उत्तर :- (स) आर.जी. भंडारकर
204. बाल गंगाधर तिलक किससे संबंधित थे?
1. पूना सार्वजनिक सभा
2. सहमति की आयु विधेयक (दी एज आफ कन्सेन्ट बिल)
3. गौरक्षिणी सभा
4. आत्मीय सभा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(अ) 1 and 2 only
(ब) 1, 2 and 4
(स) 3 and 4
(द) 2 and 4 only
उत्तर :- (अ) 1 and 2 only
205. आर्य समाज में विभाजन हुआ?
1. मांसाहार बनाम शाकाहार
2. जाति व्यवस्था तथा विधवा पुनर्विवाह
3. धर्मान्तरित व्यक्तियों की शुद्धि
4. आंग्लीकृत बनाम संस्कृत आधारित शिक्षा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(अ) 1, 3 and 4
(ब) 2 and 4
(स) 1 and 4 only
(द) 1 only
उत्तर :- (स) 1 and 4 only
206. ब्रह्म समाज के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सत्य नहीं है?
(अ) इसने वैदिक धर्मग्रंथों को अमोघ समझा
(ब) इसने मूर्तिपूजा का विरोध किया
(स) इसने एक ईश्वर की पूजा पर बल दिया
(द) इसने पुजारियों की मध्यस्थता के बिना ईश्वर की पूजा पर बल दिया
उत्तर :- (अ) इसने वैदिक धर्मग्रंथों को अमोघ समझा
207. किस सुधारक के साथ निम्नलिखित परिच्छेद का सम्बन्ध है?
“उन्होंने सभी राजनैतिक आन्दोलनों को अविश्वास से देखा और उन्होंने मुसलमानों के ब्रिटिश शासन के साथ सहयोग का आग्रह किया।
अत: जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी तो उन्होंने उसका विरोध किया। उन्होंने शिक्षा और केवल शिक्षा को ही राष्ट्रीय प्रगति का साधन माना।”
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
(अ) केशव चन्द्र सेन
(ब) लॉर्ड मैकॉले
(स) सर सैय्यद अहमद खान
(द) बदरुद्दीन तैयबजी
उत्तर :- (स) सर सैय्यद अहमद खान
208. उपनिवेशी भारत के प्रेस एवं साहित्य के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. मुद्रण माध्यमों (प्रिन्ट मीडिया) ने देश के विभिन्न भागों में रहने वाले राष्ट्रवादियों को आपस में विचार विनिमय के लिये आधार प्रदान किया।
2. ब्रिटिश शासक अपने शासन की राष्ट्रवादी आलोचना सहने को तैयार थे।
3. वर्नाकुलर प्रेस एक्ट (1878) ने अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता के अतिक्रमण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आन्दोलन को जन्म दिया।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(अ) 1 और 3
(ब) 2 और 3
(स) केवल 2
(द) 1 और 2
उत्तर :- (अ) 1 और 3
209. राजा राममोहन रॉय एवं रवीन्द्रनाथ टैगोर निमलिखित में से कौन-से विचार/विचारों के सहभागी थे?
(अ) अन्तर्राष्ट्रीयता
(ब) मूर्ति-पूजा का विरोध
(स) तार्किक एवं वैज्ञानिक दृष्टकोण में विश्वास
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर :- (द) उपर्युक्त सभी
210. समाज सुधारक, राजा राममोहन राय के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा गलत है?
(अ) राममोहन राय उस संभ्रांत वर्ग के थे जिसकी शक्ति चिरस्थायी बंदोबस्त (परमानेंट सेटिलमेंट) लागू करने पर कम हो गई थी।
(ब) उन्होंने वेदांत के अद्वैतवाद और ईसाई ईश्वरैक्यवाद दोनों का अध्ययन किया था।
(स) उन्होंने उपनिषदों का बंगाली में अनुवाद किया था।
(द) उनका पहला संगठन आत्मीय सभा था, जिसकी स्थापना कलकत्ता में 1815 ई. में हुई थी।
उत्तर :- (अ) राममोहन राय उस संभ्रांत वर्ग के थे जिसकी शक्ति चिरस्थायी बंदोबस्त (परमानेंट सेटिलमेंट) लागू करने पर कम हो गई थी।
211. महाराष्ट्र में ज्योतिराव फुले के सत्य शोधक समाज आंदोलन के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से सत्य है/हैं?
1. सत्य शोधक समाज की स्थापना 1873 में हुई थी।
2. फुले ने तर्क दिया कि ब्राह्मण अन्यदेशीय’ आर्यों के संतान थे।
3. 1880 एवं 1890 के दशकों में कुणबी किसानों पर फुले के ध्यान केन्द्रित करने के फलस्वरूप मराठा पहचान विशिष्ट बनी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(अ) 1 and 2 only
(ब) 2 only
(स) 1 and 3 only
(द) 1, 2 and 3
उत्तर :- (द) 1, 2 and 3
212. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, बाल गंगाधर तिलक के सम्बन्ध में सही नहीं है?
(अ) उन्होंने आर्यों के उत्तरधुरवीय आवास के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया
(ब) उन्होंने गोवध-विरोधी समाज की स्थापना की
(स) उन्होंने पूना में होम रूल लीग की स्थापना की
(द) उन्होंने सहमति की आयु विधेयक का समर्थन किया
उत्तर :- (द) उन्होंने सहमति की आयु विधेयक का समर्थन किया
213. विवेकानंद के बारे में नीचे दिये गये कथनों में से कौनकौन से सही है?
1. उनका विश्वास था कि वेदांत पूर्ण रूप से तर्कसंगत था।
2. उन्होंने अपने देशवासियों की इस बात के लिए आलोचना की, कि उन्होंने बाहरी विश्व से सम्पर्क छोड़ दिया है।
3. उन्होंने जाति व्यवस्था की निन्दा की।
4. इन्होंने वेद को अमोघ माना।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
(अ) 1, 2 और 3
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1, 3 और 4
(द) केवल 1 और 2
उत्तर :- (अ) 1, 2 और 3
Topic-wise History |
प्राचीन भारत का इतिहास |
मध्यकालीन भारत का इतिहास |
आधुनिक भारत का इतिहास |
History Quiz |
Quiz – 16 | Take Quiz |
Quiz – 15 | Take Quiz |
Quiz – 14 | Take Quiz |
Quiz – 13 | Take Quiz |
Quiz – 12 | Take Quiz |
Quiz – 11 | Take Quiz |
Quiz – 10 | Take Quiz |
Quiz – 9 | Take Quiz |
Quiz – 8 | Take Quiz |
Quiz – 7 | Take Quiz |
Quiz – 6 | Take Quiz |
Quiz – 5 | Take Quiz |
Quiz – 4 | Take Quiz |
Quiz – 3 | Take Quiz |
Quiz – 2 | Take Quiz |
Quiz – 1 | Take Quiz |
History One Liner |
10000+ NCERT Question | Download PDF |
One Liner Pdf in English | Download PDF |
One Liner Pdf in Hindi | Download PDF |
One Liner Series – 17 | Click Here |
One Liner Series – 16 | Click Here |
One Liner Series – 15 | Click Here |
One Liner Series – 14 | Click Here |
One Liner Series – 13 | Click Here |
One Liner Series – 12 | Click Here |
One Liner Series – 11 | Click Here |
One Liner Series – 10 | Click Here |
One Liner Series – 9 | Click Here |
One Liner Series – 8 | Click Here |
One Liner Series – 7 | Click Here |
One Liner Series – 6 | Click Here |
One Liner Series – 5 | Click Here |
One Liner Series – 4 | Click Here |
One Liner Series – 3 | Click Here |
One Liner Series – 2 | Click Here |
One Liner Series – 1 | Click Here |