मूल अधिकार एवं मूल कर्त्तव्य

1. भारतीय संविधान का अनुच्छेद-14 भारत के नागरिकों को किस बात की गारंटी देता है?
(अ) विधियों का समान संरक्षण
(ब) विधि के समक्ष समता
(स) आर्थिक संसाधनों का समान वितरण।
(द) विधि के समक्ष समता और विधियों का समान संरक्षण।

View Answer


2. संविधान के लागू होने के समय कितने मूल अधिकार थे?
(अ) 6
(ब) 7
(स) 4
(द) 5
View Answer


3. मूल अधिकार निलंबित किये जा सकते हैंः-
(अ) राज्यपाल
(ब) राष्ट्रपति
(स) कानून मंत्री
(द) प्रधानमंत्री
View Answer


4. भारतीय नागरिकों के मूल अधिकार को निलंबित किया जा सकता है?
(अ) राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान
(ब) वित्तीय आपातकाल के दौरान
(स) कभी भी
(द) किसी भी स्थिति में
View Answer


5. नागरिकों के मूल अधिकारों पर इनमें से कौन प्रतिबंध लगा सकता है?
(अ) मंत्रिपरिषद
(ब) संसद
(स) जनता
(द) मंत्रिमंडल
View Answer


6. निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत ‘‘विधि का शासन’’ के विपरीत हैं?
(अ) विधि के समक्ष समत
(ब) विशेषाधिकार और उन्मुक्ति
(स) अवसर की समानता
(द) इनमें से कोई भी नहीं ।
View Answer


7. नीचे दिए गए आधारों में से राज्य किस आधार पर, भारतीय संविधन के अनुच्छेद-15 के तहत ‘‘विभेद का प्रतिषेध’’ नही करता है?
(अ) जन्म स्थान
(ब) मूलवंश
(स) भाषा
(द) जाति
View Answer


8. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत, केन्द्र सरकार को समाज के कमजोर वर्गों को ‘‘नौकरियों और शिक्षण संस्थानो में’’ आरक्षण देने का प्रावधान है?
(अ) अनुच्छेद-14
(ब) अनुच्छेद-16
(स) अनुच्छेद-46
(द) अनुच्छेद-25
View Answer


9. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद सभी नागरिकों को लोक नियोजन में अवसर की समता का प्रावधान करता है?
(अ) अनुच्छेद -22
(ब) अनुच्छेद -16
(स) अनुच्छेद -20
(द) अनुच्छेद -25
View Answer


10. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद अस्पृश्यता का पूर्ण रूप से निषेध करता है?
(अ) अनुच्छेद -14
(ब) अनुच्छेद -18
(स) अनुच्छेद -17
(द) अनुच्छेद -19
View Answer


11. संविधान का अनुच्छेद 17 और 18 निम्न में से क्या प्रावधान करता है?
(अ) सामाजिक समता
(ब) आर्थिक समता
(स) राजनीतिक समता
(द) धार्मिक समत
View Answer


12. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 के तहत ‘‘वाक् स्वतंत्रता आदि विषयक कुछ अधिकारों का संरक्षण’’ संदर्भित हैः-
(अ) संघ सरकार
(ब) राज्य सरकार
(स) राज्य के नीति के निर्देशक तत्व
(द) भारतीय नागरिकों के मूल अधिकार
View Answer


13. भारतीय संविधान का अनुच्छेद-19 उपलब्ध कराता हैंः-
(अ) 6 स्वतंत्रता
(ब) 7 स्वतंत्रता
(स) 8 स्वतंत्रता
(द) 9 स्वतंत्रता
View Answer


14. निम्न में से किस अधिकार के तहत ‘प्रेस की आजादी’ दी गई है?
(अ) विधि के समक्ष समता
(ब) अभिव्यक्ति का अधिकार
(स) संघीय स्वतंत्रता
(द) काम की सुरक्षा
View Answer


15. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-20 के तहत ‘‘अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में संरक्षण’’ संदर्भित हैः-
(अ) भारतीय नागरिकों के मूल अधिकार
(ब) संघ सरकार
(स) राज्य सरकार
(द) राज्य की नीति के निदेशक सिद्धांत
View Answer


16. निजता का अधिकार किस संविधान के अंतर्गत आता है?
(अ) अनुच्छेद -19
(ब) अनुच्छेद – 20
(स) अनुच्छेद – 21
(द) अनुच्छेद – 18
View Answer


17. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार भारतीय संविधान में नही दिया गया है, लेकिन उच्चतम न्यायालय द्वारा उसे स्पष्ट रूप स मूल अधिकार घोषित किया गया हैं?
(अ) निजता का अधिकार
(ब) विधि के समक्ष समता
(स) अस्पृश्यता का अंत
(द) संगठन और संघ बनाने का अधिकार है।
View Answer


18. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 के अनुसार ‘‘प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण’’ संदर्भित हैः-
(अ) केन्द्र सरकार
(ब) भारतीय नागरिकों के मूल अधिकार
(स) राज्य सरकार
(द) राज्य की नीति के निर्देशक तत्व
View Answer


19. भारतीय संविधान के अनुसार ‘जीवन का अधिकार’ क्या हैं?
(अ) राजनीतिक अधिकार
(ब) आर्थिक अधिकार
(स) मूल अधिकार
(द) धार्मिक अधिकार
View Answer


20. हमारे देश में शिक्षा का अधिकार एक अधिकार हैः-
(अ) राजनीतिक
(ब) मूल अधिकार
(स) सामाजिक
(द) विधिक
View Answer

21. भारतीय संविधान किस उम्र तक के बच्चों को निःशुल्क एव अनिवार्य शिक्षा देता है?
(अ) 10 वर्ष
(ब) 14 वर्ष
(स) 18 वर्ष
(द) 21 वर्ष

View Answer


22. निवारक निरोध से क्या आशय है?
(अ) पूछताछ के लिए निरोध
(ब) पूछताछ के बाद निरोध
(स) पूछताछ के बिना निरोध
(द) संज्ञेय अपराध के लिए निरोध
View Answer


23. ‘निवारक निरोध अधिनियम’ द्वारा निम्न में से कौन-से मूल अधिकार को नियंत्रित किया जा सकता है?
(अ) धर्म का अधिकार
(ब) द्रर्शन का अधिकार
(स) स्वतंत्रता का अधिकार
(द) समता का अधिकार
View Answer


24. निवारक निरोध अधिनियम कटौती करता हैः-
(अ) स्वतंत्रता का अधिकार
(ब) समता का अधिकार
(स) संपत्ति का अधिकार
(द) शिक्षा का अधिकार
View Answer


25. निम्नलिखित में से कौन-सा निवारक निरोध अधिनियम नहीं हैं?
(अ) आतंकवादी एवं विध्वंसक गतिविधियाँ अधिनियम
(ब) आतंकवाद निवारक अधिनियम
(स) विदेशी मुद्रा क्रियाएं और तस्करी की रोकथाम के संरक्षण अधिनियम
(द) विदेशी मुद्रा विनियमन
View Answer


26. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-24 के अनुसार ‘‘कारखानों आदि में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध’’ संदर्भित हैः-
(अ) भारतीय नागरिकों के मूल अधिकार
(ब) केन्द्र सरकार
(स) राज्य सरकार
(द) राज्य की नीति के निर्देशक तत्त्व
View Answer


27. कोई व्यक्ति कारखानों अथवा खदानों में काम नहीं कर सकता। यदि उसकी आयु अधिक नहीं है-
(अ) 12 वर्ष
(ब) 14 वर्ष
(स) 18 वर्ष
(द) 20 वर्ष
View Answer


28. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-27 के तहत ‘‘किसी विशिष्ट धर्म की अभिवृद्धि के लिए कोई कर अदा करने के लिए बाध्य नही किया जाएगा’’ संदर्भित हैं
(अ) संघ सरकार
(ब) राज्य सरकार
(स) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
(द) भारतीय नागरिकों के मूल अधिकार
View Answer


29. निम्न में से किस अनुच्छेद में अल्पसंख्यको के हितों का प्रावधन किया गया है?
(अ) 14
(ब) 19
(स) 29
(द) 32
View Answer


30. भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों को मान्यता किस आधार पर प्रदान की गयी है?
(अ) धर्म
(ब) जाति
(स) कुल जनसंख्या समुदाय का अनुपात
(द) रंग
View Answer

31. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-31 (।) के अनुसार ‘‘संपदाओं आदि के अर्जन के लिए उपलब्ध करने वाली विधियों की व्यावृत्तिं’’ संदर्भित हैः-
(अ) राज्य सरकार
(ब) केन्द्र सरकार
(स) मूल अधिकार
(द) राज्य की नीति के निर्देशक तत्व

View Answer

32. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-31(ठ) के अनुसार कुछ अधिनियमों और विनियमों का विधिमान्यकरण का प्रावधान निम्न में से किसके अन्तर्गत आता है?
(अ) राज्य सरकार
(ब) केन्द्र सरकार
(स) राज्य की नीति के निदेशक तत्व
(द) भारतीय नागरिकों के मूल अधिकार

View Answer


33. संविधान के अनुच्छेद-31(ब) में किया गया प्रावधान ‘‘कुछ निदेशक तत्त्वों को प्रभावी करने वाली विधियों की व्यावृत्ति’’ है, निम्नलिखित में से किसके अन्तर्गत आता है?

(अ) भारतीय नागरिकों के मूल अधिकार
(ब) राज्य सरकार
(स) केन्द्र सरकार
(द) राज्य की नीति के निदेशक तत्व
View Answer


34. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद को संविधान के निर्माता ने कहा कि ‘‘यह संविधान की आत्मा और उसका हृदय है’’?

(अ) अनुच्छेद-14
(ब) अनुच्छेद -19
(स) अनुच्छेद – 356
(द) अनुच्छेद – 32
View Answer


35. निम्न में से किस अधिकार के द्वारा, भारतीय संविधान ने मूल अधिकारों को संरक्षित किया हैः-

(अ) समता का अधिकार
(ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(स) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
(द) शैक्षिक और सांस्कृतिक अधिकार
View Answer


36. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संवैधानिक उपचारों का अधिकार दिया गया है?

(अ) 34
(ब) 31
(स) 32
(द) 35
View Answer

37. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के तहत कोई भी व्यक्ति अपने ‘मूल अधिकार’ के उल्लंघन के लिए सीधे उच्चतम न्यायालय में जा सकता है?
(अ) अनुच्छेद-32
(ब) अनुच्छेद-28
(स) अनुच्छेद-29
(द) अनुच्छेद-31

View Answer

38. निम्नलिखित में से किसे रिट जारी करने की शक्ति है?
(अ) उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय
(ब) उच्च न्यायालय
(स) जिला न्यायालय
(द) प्रशासनिक अधिकरण

View Answer

39. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कितने प्रकार की रिट जारी की जा सकती हैं?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 5
(द) 6

View Answer

40. भारतीय संविधान के अन्तर्गत कौन सा रिट जारी नहीं किया जाता है?
(अ) परमादेश
(ब) प्रतिषेध
(स) आदेश
(द) उत्प्रेषण

View Answer

41. ‘सशरीर प्रस्तुत किया जाए’ निम्नलिखित में से किस रिट के माध्यम से संभव है?
(अ) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(ब) परमादेश
(स) अधिकार-पृच्छा
(द) उत्प्रेषण

View Answer

42. निम्न में से किस रिट को व्यक्तिगत स्वतंत्राता का ‘बाँध’ कहा जाता है?
(अ) परमादेश
(ब) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(स) अधिकार-पृच्छा
(द) उत्प्रेषण

View Answer

43. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट को जारी किया जाता है?
(अ) संपत्ति का नुकसान
(ब) अतिरिक्त कर प्राप्तियाँ
(स) दोषपूर्ण पुलिस हिरासत
(द) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

View Answer

44. निम्नलिखित में से किस रिट के माध्यम से किसी व्यक्ति का कोई कार्य करने से रोक जा सकता है जिसको करने के लिए उसके पास प्राधिकार नहीं है?
(अ) परमादेश
(ब) अधिकार-पृच्छा
(स) उत्प्रेषण
(द) बंदी प्रत्यक्षीकरण

View Answer

45. एक व्यक्ति ऐसा कोई कार्य कर रहा है जिसके लिए वह आधिकारिक रूप से हकदार नहीं है, उसे निम्नलिखित में से किस रिट के माध्यम से रोका जा सकता है?
(अ) परमादेश
(ब) अधिकार पृच्छा
(स) उत्प्रेषण
(द) बंदी प्रत्यक्षीकरण

View Answer

46. निम्नलिखित में से किस रिट के माध्यम से उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय किसी सार्वजनिक अधिकारियों या अधीनस्थ न्यायालयों के विरुद्ध जारी करती है जो अपने सार्वजनिक कर्त्तव्यों का निर्वहन नहीं करते है?
(अ) उत्प्रेषण
(ब) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(स) परमादेश
(द) अधिकार पृच्छा

View Answer

47. परमादेश रिट सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसके लिए जारी किया जा सकता है?
(अ) सरकारी कर्त्तव्य करने के लिए
(ब) प्रधानमंत्री द्वारा कैबिनेट को भंग करना
(स) कंपनी को मजदूरी बढ़ाने के लिए
(द) सरकारी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के लिए

View Answer

48. निम्नलिखित में से कौन-सी रिट केवल लोक-प्राधिकारी के विरुद्ध जारी की जा सकती है?
(अ) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(ब) परमादेश
(स) प्रतिषेध
(द) उत्प्रेषण

View Answer

49. इनमें से वह कौन-सी रिट है जो लोकहितवाद के रूप में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के सामने आता है?
(अ) राजनीतिक दलों का चुनाव पदाधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज करना।
(ब) राजनीतिक हस्तक्षेप के खिलाफ
(स) निचली अदालत के फैसले के खिलाफ
(द) एक सामान्य विषय के खिलाफ

View Answer

50. इनमें से कौन-सी ‘रिट’ सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय द्वारा अपने अधीनस्थ न्यायालय या न्यायिक निकाय के आदेश को रद्द करने के लिए जारी की जाती है?
(अ) परमादेश
(ब) उत्प्रेषण
(स) अधिकार-पृच्छा
(द) बंदी प्रत्यक्षीकरण

View Answer

51. ……………. रिट उच्च न्यायालय द्वारा (उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय) जारी की जाती है, जब कोई अधीनस्थ न्यायालय अपने क्षेत्राधिकार के बाहर निर्णय देता है?
(अ) बन्दी प्रत्यक्षीकरण
(ब) परमादेश
(स) प्रतिषेध
(द) अधिकार पृच्छा

View Answer

52. भारतीय संविधान में शामिल कौन-सा मूल अधिकार दुकानों, स्नानघाटों, होटलों आदि में समान पहुँच से संबंधित है?
(अ) स्वतंत्रता एवं निजता का अधिकार
(ब) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
(स) समता का अधिकार
(द) संस्कृति एवं शिक्षा का अधिकार

View Answer

53. भारतीय संविधान में किस मौलिक अधिकार के अन्तर्गत सभी व्यक्तियों को देश के कानून द्वारा समान संरक्षण दिया जाएगा?
(अ) समता का अधिकार
(ब) स्वतंत्रता का अधिकार
(स) शोषण का अधिकार
(द) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

View Answer

54. भारतीय संविधान में शामिल किस मूल-अधिकार के द्वारा अस्पृश्यत के उन्मूलन का उल्लेख है?
(अ) स्वतंत्रता एवं निजता का अधिकार
(ब) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
(स) समता का अधिकार
(द) संस्कृति एवं शिक्षा का अधिकार

View Answer

55. …………….न्यायालय द्वारा जारी किया जाता है, जब कोई सार्वजनिक प्राधिकारी या निगम या सरकार अपने सार्वजनिक कर्त्तव्यों का करने से इंकार कर देता है।
(अ) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(ब) परमादेश
(स) प्रतिषेध
(द) अधिकार-पृच्छा

View Answer

56. …………….रिट का अर्थ है कि गिरफ्तार किये गए व्यक्ति का न्यायालय में पेश किया जाए।
(अ) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(ब) परमादेश
(स) प्रतिषेध
(द) अधिकार-पृच्छा

View Answer

57. निम्न में से कौन-सी रिट उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालय को जारी की जाती है?
(अ) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(ब) परमादेश
(स) प्रतिषेध
(द) अधिकार-पृच्छा

View Answer

58. मूल अधिकारों का संरक्षक किसको कहा जाता है?
(अ) उच्च न्यायालय
(ब) सर्वोच्च न्यायालय
(स) सभी न्यायालय
(द) (अ) और (ब) दोनों 

View Answer

59. इनमें से किस अनुच्छेद के तहत सुरक्षा बल कर्मियों के मूल अधिकारों पर प्रतिबंध लगाता है?
(अ) अनुच्छेद – 21
(ब) अनुच्छेद – 25
(स) अनुच्छेद – 33
(द) अनुच्छेद – 21

View Answer

60. इनमें से किस मूल अधिकार को 44वाँ संविधान संशोधन के द्वारा हटा दिया गया है?
(अ) स्वतंत्रता का अधिकार
(ब) संपत्ति का अधिकार
(स) समता का अधिकार
(द) धर्म का अधिकार

View Answer

61. निम्नलिखित में से कौन-सा मूल अधिकार नहीं है?
(अ) समानता का अधिकार
(ब) स्वतंत्रता का अधिकार
(स) संपत्ति का अधिकार
(द) शोषण के विरुद्ध अधिकार

View Answer

62. इनमें से किस संविधान संशोधन के द्वारा संपत्ति के अधिकार का हटा दिया गया है?
(अ) 44वाँ
(ब) 42वाँ
(स) 43वाँ
(द) 45वाँ

View Answer

63. भारतीय संविधान के अनुसार ‘संपत्ति का अधिकार’ हैः-
(अ) मूल अधिकार
(ब) प्राकृतिक अधिकार
(स) विधिक अधिकार
(द) नैतिक अधिकार

View Answer

64. संपत्ति के अधिकार को मूल अधिकार से किस सरकार के समय हटाया गया?
(अ) इंदिरा गाँधी सरकार
(ब) मोरारजी देसाई सरकार
(स) नरसिम्हा राव सरकार
(द) वाजपेयी सरकार

View Answer

65. निम्नलिखित में से कौन-सा राजनीतिक अधिकार है?
(अ) स्वतंत्रता का अधिकार
(ब) चुनाव लड़ने का अधिकार
(स) विधि के समक्ष समता
(द) जीवन का अधिकार

View Answer

66. निम्नलिखित में से कौन-सा मूल अधिकार में शामिल नहीं है?
(अ) समता का अधिकार
(ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(स) हड़ताल करने का अधिकार
(द) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

View Answer

67. कुछ मौलिक अधिकारों को निम्नलिखित में से किसे नहीं दिया गया है?
(अ) दिवालिया व्यक्ति
(ब) विदेशी नागरिकों का
(स) मृत व्यक्ति
(द) राजनीतिक पीड़ितों का

View Answer

68. मूल अधिकार किसे नहीं दिया गया है?
(अ) दिवालिया व्यक्ति
(ब) विदेशी
(स) असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्ति
(द) राजनीतिक पीड़ित

View Answer

69. भारतीय संविधान के अनुसार इनमें से कौन-सा मूल अधिकार नहीं है?
(अ) शिक्षा का अधिकार
(ब) सूचना का अधिकार
(स) भाषण और अभिव्यक्ति का अधिकार
(द) जीवन का अधिकार

View Answer

70. भारत में सूचना का अधिकार कब अधिनियमित हुआ?
(अ) 15 अगस्त, 2005
(ब) 15 मार्च, 2005
(स) 15 जून, 2005
(द) 15 जुलाई, 2005

View Answer

71. निम्न में से कौन-सा मूल कर्त्तव्य नहीं है?
(अ) संविधान का पालन करना एवं राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना।
(ब) सामाजिक एकता एवं बंधुता को बढ़ावा देना।
(स) राष्ट्र की संम्प्रभुता को बनाये रखना एवं उसे बढ़ावा देना
(द) सैन्य और अकादमिक उपाधियों को छोड़कर खिताबों का उन्मूलन।

View Answer

72. निम्नलिखित में से किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्धरित किया कि संविधान के मूल जा सकता है?
(अ) ए. के गोपालन मामले
(ब) केशवानंद भारती मामले
(स) एम. सी. मेहता मामले
(द) गोलकनाथ मामले

View Answer

73. उच्च न्यायालय ने बंद को असंवैधानिक और दण्डात्मक क्या घोषित किया है?
(अ) यह कुछ व्यक्तियों के समूह के मूल अधिकारों का उल्लंघन करता है।
(ब) यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत नहीं आता है।
(स) यह उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
(द) यह विरोध करने के अधिकार का हिस्सा नहीं है।

View Answer

74. सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल करने और बातचीत करने का अधिकार निम्नलिखित में से किसके अधीन आता है?
(अ) संघ बनाने की और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मूल अधिकार
(ब) विधि अधिकार
(स) ट्रेड यूनियन का अधिकार सामान्य कानून के रुप में
(द) कोई अधिकार नहीं हैं।

View Answer

75. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संविधान का ‘मूल’ निम्नलिखित में से किस मामले में घोषित किया गया है?
(अ) केशवानंद भारती मामला
(ब) गोलकनाथ मामला
(स) मिनर्वा मिल्स मामला
(द) गोपालन मामला

View Answer

76. शिक्षा का अधिकार अधिनियम कब लागू किया गया?
(अ) 15 मार्च, 2010
(ब) 1 अप्रैल, 2010
(स) 17 जुलाई, 2010
(द) 10 अक्टूबर, 2010

View Answer

77. निम्नलिखित में से किस वर्ष आतंकवाद रोकथाम अधिनियम ‘‘POTA’’ अधिनियमित हुआ?
(अ) 2000
(ब) 2001
(स) 2002
(द) 2003

View Answer

78. ‘‘अधिकार-पृच्छा’’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(अ) हम आदेश देते है
(ब) रोकना
(स) किस अधिकार से या वारंट से
(द) इनमें से कोई नही

View Answer

79. ‘‘उत्प्रेषण’’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(अ) हम आदेश देते हैं
(ब) सशरीर को प्रस्तुत करना
(स) रोकना
(द) प्रमाणित होने या सूचित करने के लिए

View Answer

80. निम्नलिखित में से कौन प्रकृति में न्यायसंगत है?
(अ) मूल कर्त्तव्य
(ब) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
(स) मूल अधिकार
(द) इनमें से कोई नहीं

View Answer

81. निम्न में से किस अधिकार को मूल अधिकारों से हटाकर एक विधिक अधिकार में बना दिया गया?
(अ) जीवन और निजता का अधिकार
(ब) संपत्ति का अधिकार
(स) शिक्षा का अधिकार
(द) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

View Answer

82. मूल कर्त्तव्यों के तहत निम्न में से क्या नहीं है?
(अ) सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा
(ब) प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं उन्हें प्रोत्साहन देना
(स) एकता को बढ़ावा देना
(द) भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

View Answer

83. इनमें से कौन-सा अनुच्छेद मूल कर्त्तव्य को निर्दिष्ट करता है?
(अ) अनुच्छेद – 80
(ब) अनुच्छेद – 343
(स) अनुच्छेद – 51(A)
(द) अनुच्छेद – 356

View Answer

84. संविधान में मूल कर्त्तव्यों को कब जोड़ा गया?
(अ) 1971
(ब) 1972
(स) 1975
(द) 1976

View Answer

85. संविधान में कितने मूल कर्त्तव्यों को शामिल किया गया है?
(अ) 9
(ब) 10
(स) 11
(द) 12

View Answer

86. किस संविधान संशोधन के माध्यम से मूल कर्त्तव्यों को जोड़ा गया था?
(अ) 44वाँ
(ब) 42वाँ
(स) 26वाँ
(द) 25वाँ

View Answer

87. मूल कर्त्तव्य में शामिल हैंः-
(अ) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखें और उनका पालन करें।
(ब) आम चुनाव में मतदान करना
(स) बंधुता को लोगों के बीच बढ़ावा देना
(द) कोई उम्मीदवार जिस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा हो उसके प्रति ईमानदार रहने का कर्त्तव्य।

View Answer

88. निम्न में से कौन भारतीय नागरिकों के मूल कर्त्तव्य की सूची में शामिल है?
(अ) धर्मनिरपेक्षता के लिए अभ्यास
(ब) वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानववाद और ज्ञानर्जन तथा सुधार की भावना विकसित करना।
(स) नियमित रूप से और सही तरीके से सरकार को कर देना।
(द) सरकारी कर्मचारी पर कर्त्तव्यों का निर्वहन करते समय हमला नहीं करना।

View Answer

89. अधिकार कर्त्तव्यों को करते है-
(अ) बाधित
(ब) निर्देशित
(स) शामिल
(द) विरोध

View Answer

90. मूल कर्त्तव्यों को कहाँ से लिया गया है?
(अ) फांस के संविधान
(ब) भारत के संविधान
(स) स्पेन के संविधान
(द) सोवियत संघ के संविधान

View Answer

error: Content is protected !!
Scroll to Top