भारत के पड़ोसी देश
  • भारत की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई 15,200 किमी है। मुख्य स्थलखण्ड के सहारे भारत की समुद्री सीमा की लम्बाई 6,100 किमी है, जो अण्डमान-निकोबार और लक्षद्वीप की तटरेखा को समाहित करने पर 7,517 किमी लम्बी हो जाती है।
  • अवस्थिति की दृष्टि से पश्चिम में पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान तथा पूर्व में म्यांमार एवं बांग्लादेश भारत के पड़ोसी देश हैं।
  • दक्षिण में पाक जलसन्धि और मन्नार की खाड़ी द्वारा यह श्रीलंका से पृथक होता है एवं आठ डिग्री चैनल इसे मालदीव से पृथक करता है।
  • भारत-अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान- अफगानिस्तान सीमा के बीच डूरण्ड रेखा, भारत-चीन सीमा के बीच मैकमोहन रेखा है।
  • भारत एवं पाकिस्तान तथा भारत एवं बांग्लादेश के बीच रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण वर्ष 1947 के विभाजन के परिणामस्वरूप किया गया।
  • बांग्लादेश एवं त्रिपुरा राज्य के बीच की सीमा को शून्य रेखा कहते हैं।

 

 

error: Content is protected !!
Scroll to Top