सिन्धु घटी सभ्यता |
101. निम्नलिखित में से हड़प्पा सभ्यता का कौन सा नगर तीन भागों में विभाजित है?
(अ) कालीबंगा
(ब) लोथल
(स) चन्हूदड़ो
(द) धौलावीरा
102. निम्नलिखित में से कौन प्राक्-हड़प्पा/प्रारम्भिक हड़प्पा संस्कृति से सम्बन्धित है?
(अ) कालीबंगा
(ब) लोथल
(स) रोपड़
(द) आलमगीरपुर
103. हड़प्पीय स्थलों को खुदाइयों में ऊँट की हड्डियाँ कहाँ से प्राप्त हुई है?
(अ) कालीबंगा
(ब) लोथल
(स) हड़प्पा
(द) रोपड़
104. हड़प्पा संस्कृति का वह कौन सा पुरास्थल है, जहाँ दुर्ग तथा नीचे का नगर दोनों अलग-अलग प्राचीर से घिरे हुए हैं?
(अ) हड़प्पा
(ब) मोहनजोदड़ो
(स) कालीबंगा
(द) उपरोक्त में कोई नहीं
105. निम्नलिखित में से किस प्रारम्भिक हड़प्पाई स्थल से दुर्गीकरण के साक्ष्य मिलते हैं?
(अ) कोटदिजी
(ब) कालीबंगन
(स) रोपड़
(द) कोटदिजी एवं रोपड़ दोनों
106. इनमें से कहाँ विशिष्ट प्रकार के अग्निकुण्डों की श्रृंखला और धार्मिक स्नान की व्यवस्था का पता चलता है?
(अ) मोहनजोदड़ो
(ब) हड़प्पा
(स) कालीबंगा
(द) लोथल
107. सिंधु घाटी सभ्यता में अग्नि पूजा, किस स्थान पर खोजो गई अग्निवेदी से सिद्ध होती है?
(अ) सुरकोतदा
(ब) आलमगीरपुर
(स) कालीबंगा
(द) चान्हूदड़ो
108. भारत का सबसे बड़ा हड़प्पन पुरास्थल है –
(अ) आलमगीरपुर
(ब) कालीबंगा
(स) लोथल
(द) राखीगढ़ी
109. हड़प्पा सभ्यता के अन्तर्गत गोदावरी घाटी में विकसित सभ्यता क्षेत्र कौन था –
(अ) नासिक
(ब) रंगपुर
(स) औरंगाबाद
(द) दैमाबाद
110. घोड़े की हड्डियाँ कहाँ से प्राप्त हुई हैं?
(अ) लोथल
(ब) सुरकोटदा
(स) हड़प्पा
(द) आलमगीरपुर
111. भारत में रेशम का प्राचीनतम साक्ष्य किस पुरातत्त्व स्थल से प्राप्त होता है?
(अ) भगवानपुरा
(ब) नेवासा
(स) रंगपुर
(द) रोपड़
112. नीचे दिए गए मानचित्र पर विचार कीजिए – 1, 2, 3 और 4 अंकित स्थान क्रमश: है –
(अ) रोपड़, बनवाली, सुरकोटदा, आलमगीरपुर
(ब) कालीबंगन, सुरकोटदा, हड़प्पा, आलमगीरपुर
(स) कालीबंगन, लोथल, हड़प्पा, हुलास
(द) बनवाली, धौलावीरा, मांडा, राखीगढ़ी
113. निम्नलिखित में से किन हड़प्पाई स्थलों पर घोड़े के अवशेष प्राप्त हुए हैं?
(अ) सूरकोटदा, कालीबंगा और धोलावीरा
(ब) कालीबंगा, माण्डा और सूरकोटदा
(स) सूरकोटदा, धोलावीरा और माण्डा
(द) सूरकोटदा और कालीबंगा
114. किस स्थल पर हड़प्पा संस्कृति के लोगों को घोड़े का ज्ञान था?
(अ) रोपड़
(ब) कोटदीजी
(स) सुरकोटदा
(द) राखीगढ़ी
115. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा कालीन स्थल गुजरात में पाया गया?
(अ) बनावाली
(ब) संघोल
(स) मुडिआला कला
(द) सुरकोटदा
116. हड़प्पा संस्कृति से जुड़ा पुरास्थल सुत्कागेनडोर किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) सिन्धु
(ब) झेलम
(स) सरस्वती
(द) दाश्क
117. हड़प्पा सभ्यता की उत्पत्ति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सही नहीं है?
(अ) ई.जे. एच. मैके – सुमेर से लोगों का पलायन
(ब) मोर्टिमर व्हीलर – पश्चिमी एशिया से ‘सभ्यता के विचार का प्रवसन
(स) अमलनन्दा घोष – हड़प्पा सभ्यता का उद्भव पूर्व हड़प्पा सभ्यता की परिपक्वता के परिणामस्वरूप हुआ।
(द) एम. रफीक मुगल – हड़प्पा सभ्यता ने मेसोपोटामिया सभ्यता से प्रेरणा लो।
118. चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था –
(अ) जॉन मार्शल ने
(ब) जे.एच. मैके ने
(स) आर.ई.एम. व्हीलर ने
(द) ऑरेल स्टाइन ने
119. किसने ‘सिन्धु सभ्यता’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था?
(अ) सर जॉन मार्शल
(ब) मॉर्टीमर ह्वीलर
(स) अर्नेस्ट मैके
(द) एम.एस. वत्स
120. निम्नलिखित में से किसने हड़प्पा संस्कृति के विघटन के लिए ‘इन्द्र’ को उत्तरदायी माना था?
(अ) सर जॉन मार्शल
(ब) सर मार्टिमर ह्वीलर
(स) सर आरेल स्टीन
(द) एम.एस. वत्स
121. निम्नलिखित में से मोहनजोदड़ो जाने वाला व्यक्ति कौन था?
(अ) राखालदास बनर्जी
(ब) सर आरेल स्टीन
(स) डी.आर. भण्डारकर
(द) एन.जी. मजूमदार
122. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के उत्खनन से सम्बन्धित नहीं थे?
(अ) आर.डी. बनर्जी
(ब) के.एन. दीक्षित
(स) एम.एस. वत्स
(द) वी.ए. स्मिथ
123. सिन्धु-घाटी सभ्यता खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है, वे हैं?
(अ) राखालदास बनर्जी तथा दयाराम साहनी
(ब) जॉन मार्शल तथा ईश्वरी प्रसाद
(स) आशीर्वादी लाल श्रीवास्तव तथा रंगनाथ राव
(द) माधोस्वरूप वत्स तथा वी. बी. राव
124. मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा की पुरातात्त्विक खुदाई के प्रभारी थे –
(अ) लॉर्ड मैकाले
(ब) सर जॉन मार्शल
(स) क्लाइव
(द) कर्नल टॉड
125. हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातत्वविद जो इसके महत्व को समझ पाया था –
(अ) ए. कनिंघम
(ब) सर जॉन मार्शल
(स) मार्टिमर व्हीलर
(द) जॉर्ज एफ. डेल्स
126. हड़प्पा के विशाल टीलों की ओर सर्वप्रथम ध्यान आकृष्ट किया था –
(अ) चाल्स मैसन ने
(ब) अलेक्जेण्डर कनिंघम ने
(स) सर जॉन मार्शल ने
(द) सर मार्टिनर ह्वीलर ने
127. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
(अ) हड़प्पा – दयाराम साहनी
(ब) लोथल – एस. आर. राव
(स) सुरकोटदा – जे.पी. जोशी
(द) धौलावीरा – बी.के. थापड़
128. हड़प्पा संस्कृति के स्थल एवं उनकी स्थिति सम्बन्धी निम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?
(अ) आलमगीरपुर – उत्तर प्रदेश
(ब) वणावली – हरियाणा
(स) दायमाबाद – महाराष्ट्र
(द) राखीगढ़ी – राजस्थान
129. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है?
(अ) आलमगीरपुर – उत्तर प्रदेश
(ब) लोथल – गुजरात
(स) कालीबंगा – हरियाणा
(द) रोपड़ – पंजाब
130. निम्नलिखित में से असंगत संयुक्त (युग्म) को चिह्नित कीजिये-
(अ) हड़प्पा और अन्नागार
(ब) मोहनजोदड़ो और विशाल स्नानागार
(स) धोलावीरा और एक गढ़ी क्षेत्र
(द) लोथल और गोदीबाड़ा
(य) इनमे से कोई नहीं
131. किस स्थान से हड़प्पा सभ्यता से सम्बन्धित पक्की मिट्टी का हल मिला है?
(अ) बनवाली
(ब) नागेश्वर कब्रिस्तान
(स) लोथल
(द) कोटदीजी
132. निम्न में से कौन-सा स्थल घग्घर और उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है?
(अ) आलमगीरपुर
(ब) लोथल
(स) मोहनजोदड़ो
(द) बनवाली
133 रंगपुर जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, वह है –
(अ) पंजाब में
(ब) पूर्वी उत्तर प्रदेश में
(स) सौराष्ट्र में
(द) राजस्थान में
134. किस हड़प्पा स्थल से चावल उगाने का साक्ष्य सूचित हुआ-
(अ) मोहनजोदड़ो
(ब) हड़प्पा
(स) रंगपुर
(द) बनवाली
135. निम्नलिखित में से कौन-सा सिंधु घाटी की सभ्यता पर प्रकाश डालता है?
(अ) शिलालेख
(ब) पुरातत्व संबंधी खुदाई
(स) बर्तनों की मुहरों पर लिखावट
(द) धार्मिक ग्रंथ
136. हड़प्पा संस्कृति के स्थलों का सर्वाधिक संकेन्द्रण निम्नांकित के किनारे प्राप्त हुआ है –
(अ) सतलज
(ब) सिन्धु
(स) घग्गर-हकरा
(द) रावी
137. हड़प्पा में प्रमुख अन्त्येष्टि प्रथा थी-
(अ) दाह-संस्कार
(ब) राख को कलश में रखकर गाड़ना
(स) मृत्तिका-पात्र के साथ शरीर का विस्तारित शवाधान
(द) स्थल के निर्देश के लिए स्मारक बनाना।
138. हड़प्पा सभ्यता में कच्ची ईटों की किलेबन्दी किस काल की है –
(अ) प्राक्हड़प्पा
(ब) उत्तर हड़प्पा
(स) चित्रित धूसर पात्र परम्परा
(द) झोव
139. हड़प्पा सभ्यता में लाजवर्द मणि का आयात किस क्षेत्र से होता था –
(अ) बदख्शां
(ब) बलुचिस्तान
(स) औरंगाबाद
(द) दैमाबाद
140. हड़प्पा सभ्यता में पक्की मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण किस विधि से किया गया –
(अ) एक साँचा पद्धति
(ब) दो साँचा पद्धति
(स) चिकोटी पद्वति
(द) जोड़कर
141. हड़प्पा मोहनजोदड़ो का ह्रास कब से शुरू हुआ –
(अ) 2200 ई. पूर्व
(ब) 2000 ई.पूर्व
(स) 1750 ई.पूर्व
(द) 1500 ई.पूर्व
142. हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्त्रोत है –
(अ) शिला लेख
(ब) पक्की मिट्टी की मुहरों पर अंकित लेख
(स) पुरातात्विक खुदाई
(द) उपरोक्त सभी
143. निम्नांकित में से कौन हड़प्पा संस्कृति पर प्रकाश डालता है –
(अ) शिलालेख
(ब) टेराकोटा मुद्राओं में अंकित लेख
(स) पुरातात्विक खुदाइयाँ
(द) उपर्युक्त सभी
144. निम्नलिखित में से किसकी पूजा हड़प्पा संस्कृति में नहीं होती थी?
(अ) शिव
(ब) मातृ देवी
(स) पीपल
(द) विष्णु
145. हड़प्पा संस्कृति में किस प्रकार की मुहरें सर्वाधिक लोकप्रिय थीं?
(अ) बेलनाकार
(ब) अण्डाकार
(स) गोलाकार
(द) चौकोर
146. सिन्धु घाटी के लोग पूजा करते थे –
(अ) पशुपति की
(ब) इन्द्र और वरुण की
(स) ब्रह्मा की
(द) विष्णु की
147. अधिसंख्य हड़प्पा स्थल स्थित हैं –
(अ) सिन्धु घाटी में
(ब) गंगा घाटी में
(स) सरस्वती घाटी में
(द) नर्मदा घाटी में
148. निम्नलिखित में से क्या हड़प्यावासियों को ज्ञात नहीं था ?
(अ) कूपों का निर्माण
(ब) स्तम्भों का निर्माण
(स) नालियों का निर्माण
(द) मेहराबों का निर्माण
149. हड़प्पा संस्कृति के लोग लाजवर्द निम्नलिखित में से किस देश से प्राप्त करते थे?
(अ) ईरान
(ब) इराक
(स) मिदा
(द) अफगानिस्तान
150. हड़प्पा संस्कृति के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(अ) यह उपमहाद्वीप में प्रारंभिक नगरों की साक्षी रही।
(ब) इसमें दायीं ओर से बायीं ओर को लिखी जाने वाली लिपि के प्रथम उपयोग का संकेत है।
(स) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में लौह के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण मिलता है।
(द) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में पत्थर के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण मिलता है।