1857 का सवतंत्रता संग्राम |
61. साम्राज्ञी विक्टोरिया ने 1858 की घोषणा में भारतीयों को बहुत सी चीजें दिये जाने का आश्वासन दिया था। निम्न आश्वासनों में से कौन सा ब्रिटिश शासन ने पूरा किया था
(अ) रियासतों को हड़पने की नीति समाप्त कर दी जायेगी
(ब) देशी रजवाड़ों की यथास्थिति बनाये रखी जायेगी
(स) भारतीय व यूरोपियन सभी प्रजा को समान व्यवहार मिलेगा
(द) भारतीयों के सामाजिक व धार्मिक विश्वासों में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा
62. अपने पुत्र के स्थान पर दूसरे उत्तराधिकारी को गोद लेने के अधिकार को पुनः स्थापित किया था –
(अ) 1858 के भारत सरकार के अधिनियम ने
(ब) लार्ड कैनिंग ने
(स) 1860 में सनद के जारी किये जाने ने
(द) 1858 की साम्राज्ञी की घोषणा ने
63. निम्नलिखित नीतियों में से कौन सी एक नीति 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजी ने देशी राज्यों के प्रति अपनायी?
(अ) भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाना।
(ब) भारतीय राज्यों को अधिक शक्तियाँ प्रदान करना।
(स) भारतीय राज्यों को विदेशी शक्तियों के साथ सम्बन्ध बनाने की छूट देना
(द) भारतीय राज्यों की यथास्थिति बनाये रखना।
64. निम्नलिखित में से कौन सा 1857 के विद्रोह का परिणाम नहीं था?
(अ) विद्रोह मुगल साम्राज्य के ताबूत में अंतिम कील साबित हुआ।
(ब) इसने मराठा शक्ति के उत्थान की सभी आशायें धूल धूसरित कर दी।
(स) इसने कम्पनी के शासन को समाप्त कर दिया।
(द) इसके कारण ईसाई धर्म का प्रसार हुआ।
65. 1857 की क्रान्ति से पूर्व ब्रिटिश और भारतीय सेना का देश में क्या अनुपात था?
(अ) 1 : 4
(ब) 1 : 5
(स) 1 : 6
(द) 1 : 7
66. 1857 की क्रान्ति के आरम्भ के पूर्व निम्नलिखित में से कौन भारतीय सैनिकों में आक्रोश का कारण नहीं था?
(अ) भारतीय सैनिकों का वेतन कम था।
(ब) उनकी पदोन्नति सूबेदार के पद तक सीमित थी।
(स) आपत्तिजनक पशु की चर्बी से चिकनी की गयी कारतूसें।
(द) सेना में गैर ब्राह्मण की रसोइयों के रूप में नियुक्ति।
67. 1857 ई. के विद्रोह के पश्चात परिवर्तित स्थिति में ब्रिटिश सेना के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सी बात सही नहीं है?
(अ) बंगाल, बम्बई एवं मद्रास की तीन सेनाओं का पार्थक्य बना रहा
(ब) य.पी. के ब्राह्मण तत्व को बढ़ा दिया गया
(स) भारतीयों के अनुपात में यूरोपीय सैन्यदल में वृद्धि
(द) अफसर यूरोपीय ही बने रहे
68. 1857 के विद्रोह के दबाये जाने के तुरन्त बाद अंग्रेजी ने
(अ) भारत में संप्रदायवाद को प्रोत्साहन दिया।
(ब) भारतीय नरेशों को गोद लेने की अनुमति दी।
(स) देशी रियासतों में हस्तक्षेप बंद कर दिया।
(द) लोक-सेवाओं में भारतीयों की नियुक्ति को प्रोत्साहन दिया।
69. 1857 के विद्रोह के पश्चात् अंग्रेजों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रयोग नहीं किया गया?
(अ) सेना के संगठन पर चिन्तन करना
(ब) राजां और जमींदार को फुसलाने के कार्य
(स) भारत में धर्म और प्रथाओं में दखल करना
(द) हिन्दू-मुस्लिम एकता को ध्वस्त करना
70. वह पहला भारतीय इतिहासकार जिसने 1857 ई. के विप्लव को प्रथम राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम नहीं माना निम्नलिखित में से कौन था?
(अ) ताराचन्द्र
(ब) एस.एन. सेन
(स) आर.सी. मजूमदार
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
71. “इस निष्कर्ष से बचना कठिन है कि तथाकथित 1857 ई. का प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न तो प्रथम, न राष्ट्रीय और न स्वतंत्रता संग्राम है” यह किसका विचार है?
(अ) जे.एन. सरकार
(ब) आर.सी. मजूमदार
(स) एस.एन. सेन
(द) वी.डी. सावरकर
72. किस समकालीन ब्रिटिश सांसद ने 1857ई. के विद्रोह को “राष्ट्रीय विद्रोह’ की संज्ञा दी थी?
(अ) एलेनबरो
(ब) ग्लैडस्टोन
(स) डिजरायली
(द) लॉर्ड कैनिंग
73. वह ब्रिटिश जिसने 1857 ई. के भारतीय विद्रोह को ब्रिटिश पार्लियामेण्ट के ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में राष्ट्रीय विद्रोह’ की संज्ञा दी थी
(अ) पामरूटन
(ब) ग्लैडस्टोन
(स) डिजरैली
(द) अर्नेस्ट जोन्स
74. ठाकुर कौशल सिंह जो 1857 में विद्रोहियों से जुड़ गया और जिसने अंग्रेजी सेना को हरा दिया, कहाँ का प्रमुख था?
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) अलवर
(द) अहुआ
75. निम्नलिखित राज्यों में से किसके राजपूत राजा ने 1857 में विद्रोहियों का साथ दिया और कैप्टन मेसन के अधीन एक ब्रिटिश सेना को पराजित किया?
(अ) अलबेर
(ब) अहुआ
(स) जोधपुर
(द) कोटा
76. निम्नलिखित में से कौन-सा आयोग 1857 का विद्रोह दमन के बाद भारतीय फौज के नव संगठन से सम्बन्धित है?
(अ) पब्लिक सर्विस आयोग
(ब) पील आयोग
(स) हन्टर आयोग
(द) साइमन कमीशन
77. वर्ष 1857 के विद्रोह से निम्न में कौन सम्बन्धित नहीं था?
(अ) बेगम हजरत महल
(ब) कुँवर सिंह
(स) उधम सिंह
(द) मौलवी अहमदुल्ला
78. निम्नलिखित में से किसने सन् 1857 में अंग्रेजी से संघर्ष किया?
(अ) चन्द्रशेखर आजाद
(ब) रामप्रसाद बिस्मिल
(स) शहादत खान
(द) माखनलाल चतुर्वेदी
79. आजादी की पहली लड़ाई सन् 1857 ई. में किसने भाग नहीं लिया?
(अ) तात्या टोपे
(ब) रानी लक्ष्मीबाई
(स) बहादुरशाह जफर
(द) भगतसिंह
80. निम्नांकित में से किसने 1857 ई. के विद्रोह में कोई भूमिका नहीं निभाई?
(अ) बहादुरशाह जफर
(ब) बेगम हजरतमहल
(स) बालाजी बाजीराव
(द) रानी लक्ष्मीबाई
81. किसने कहा था, मेरठ का विद्रोह गर्मी की आँधी की भाँति अचानक एवं अल्पकालिक था?
(अ) सुरेन्द्र सेन
(ब) रमेश चन्द्र मजूमदार
(स) शशिभूषण चौधरी
(द) विनायक दामोदर
82. 1857 ई. के प्रथम स्वाधीनता संग्राम का सरकारी इतिहासकार कौन है?
(अ) आर.सी. मजूमदार
(ब) वी.डी. सावरकर
(स) एस. एन. सेन
(द) एस. बी. चौधरी
83. 1857 के संग्राम के निनलिखित केंद्रों में से सबसे पहले अंग्रेजी ने किसे पुन: अधिकृत किया?
(अ) झाँसी
(ब) मेरठ
(स) दिल्ली
(द) कानपुर
84. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित पहली घटना थी
(अ) कानपुर में विद्रोह और नाना साहब का नेतृत्व संभालना
(ब) बेगम हजरत महल द्वारा अवध का नेतृत्व
(स) सैनिकों का दिल्ली के लाल किले पर पहुँचना
(द) झाँसी की रानी का विद्रोह
85. 1857 के विद्रोह को किस उर्दू कवि ने देखा था?
(अ) मीर तकी मीर
(ब) जोक
(स) गालिब
(द) इकबाल
86. 1857 के विद्रोह के किस नेता ने स्वयं को बहादुरशाह का गवर्नर घोषित किया था?
(अ) नाना साहिब
(ब) ताँत्या टोपे
(स) कुँवरसिंह
(द) बख्त खान
87. 1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह ने किसे ‘साहब ए-आलम बहादुर’ का खिताब दिया था?
(अ) अजीमुल्ला
(ब) बिरजिस कद्र
(स) बख्त खान
(द) हसन खान
88. भारत में शिक्षित मध्य वर्ग ने
(अ) 1857 ई. के विद्रोह का विरोध किया था
(ब) 1857 ई. के विद्रोह का समर्थन किया था
(स) 1857 ई. के विद्रोह में तटस्थता बनाए रखी थी
(द) देशी शासकों के विरुद्ध युद्ध किया था
89. 1857 के विद्रोह के ठीक बाद बंगाल में निम्नलिखित में से कौन सा विप्लव हुआ?
(अ) संन्यासी विद्रोह
(ब) संथाल विद्रोह
(स) नील उपद्रव
(द) पावना विद्रोह
90. निम्नलिखित में से कौन असम में 1857 की क्रान्ति का नेता था?
(अ) दीवान मनिराम दत्त
(ब) कन्दपेश्वर सिंह
(स) पुरन्दर सिंह
(द) पियाली बरुआ