खिलजी वंश

1. किस दिल्ली सुल्तान ने स्वयं को दूसरा सिकन्दर (सिकन्दर इ-सानी) कहा था?
(अ) बलबन
(ब) अलाउद्दीन खलजी
(स) मोहम्मद बिन तुगलक
(द) सिकन्दर लोदी

View Solution


2. ‘दीवान-ए-अर्ज’ विभाग सम्बन्धित था –

(अ) शाही पत्राचार से
(ब) विदेश विभाग से
(स) रक्षा विभाग से
(द) वित्त विभाग से
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution


3. दीवान-ए-मुस्तखराज विभाग की स्थापना की गई थी –
(अ) कृषि विभाग में सुधार करने के लिए
(ब) जागीरदारों की शक्ति को कुचलने के लिए
(स) डाक व्यवस्था में सुधार करने के लिए
(द) बकाया लगान की वसूली के लिए
View Solution


4. दीवान-ए-मुस्तखराज का सम्बन्ध किससे था?
(अ) भू-राजस्व
(ब) न्याय
(स) दान
(द) बाजार
View Solution


5. दीवान-ए-मुस्तखराज की स्थापना किसने की थी?
(अ) कुत्बुद्दीन ऐबक
(ब) रजिया
(स) बलबन
(द) अलाउद्दीन खिलजी
View Solution


6. निम्नलिखित में से किस मध्यकालीन शासक ने ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रारम्भ की थी?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी ने
(ब) बलबन ने
(स) फिरोज शाह तुगलक ने
(द) मोहम्मद बिन तुगलक ने
View Solution


7. बाजार नियंत्रण प्रथा लागू की थी
(अ) गयासुद्दीन तुगलक
(ब) अलाउद्दीन खिलजी
(स) जलालुद्दीन खिलजी
(द) बलबन
View Solution


8. अलाउद्दीन खिलजी के गल्ला बाजार का प्रथम अधिनियम सम्बन्धित था?
(अ) शहना की नियुक्ति से
(ब) सभी प्रकार के गल्लों का भाव निश्चित करने से
(स) सरकारी गोदामों में गल्ला एकत्रित करने से
(द) गल्ला-परिवहन करने वाले व्यापारियों से
View Solution


9. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारी अलाउद्दीन खिलजी के बाजार नियंत्रण से सम्बद्ध नहीं था?
(अ) दीवान-ए-रियासत
(ब) शहना-ए-मण्डी
(स) बरीद-ए-मण्डी
(द) दरोगा-ए-मण्डी
View Solution


10. निम्नलिखित में से किस एक को अलाउद्दीन खिलजी ने स्थापित किया था?
(अ) दीवान-ए-इन्शा
(ब) दीवान-ए-अर्ज
(स) दीवान-ए-रियासत
(द) दीवान-ए-रिसालत
View Solution


11. निम्न मुस्लिम सुल्तानों में से किस एक ने मूल्य-नियंत्रण पद्धति को पहली बार लागू किया
(अ) अलाउद्दीन खिलजी
(ब) इल्तुतमिश
(स) मुहम्मद बिन तुगलक
(द) शेरशाह सूरी
View Solution


12. निम्न में से किस सुल्तान ने ‘बाजार सुधार’ लागू किए थे?
(अ) जलालउद्दीन खिलजी
(ब) अलाउद्दीन खिलजी
(स) मुहम्मद तुगलक
(द) बलवन
View Solution


13. मलिक काफूर के दक्षिण अभियान का अति विश्वसनीय वृत्तांत दिया है?
(अ) अमीर खुसरो ने
(ब) हसन निजामी ने
(स) मिनहाज ने
(द) जियाउद्दीन बरनी ने
View Solution


14. अलाउद्दीन के आक्रमण के समय वारंगल पर किस राजवंश का शासन था?
(अ) चालुक्य
(ब) चोल
(स) काकतीय
(द) यादव
View Solution


15. अलाउद्दीन खिलजी पहला मुसलमान शासक था जिसने –
(अ) राजपूतों से युद्ध किया
(ब) दक्षिण को जीता
(स) सूफीवाद को प्रोत्साहन दिया
(द) जजिया लागू किया
View Solution

16. विंध्याचल की पहाड़ियों को पार करने वाला प्रथम तुर्क सुल्तान था –
(अ) इल्तुतमिश
(ब) बलबन
(स) अलाउद्दीन खिलजी
(द) फिरोजशाह तुगलक

View Solution


17. दिल्ली के किस सुल्तान ने उत्पादन या उपज का पचास प्रतिशत -50% भू-राजस्व के रूप में वसूला था?
(अ) इल्तुतमिश
(ब) बलबन
(स) अलाउद्दीन खलजी
(द) फिरोज शाह तुगलक
View Solution


18. किस सुल्तान के बारे में कहा जाता है कि उसने भूमि कर को उत्पादन के 50% तक कर दिया था?
(अ) बलबन
(ब) अलाउद्दीन खिलजी
(स) मुहम्मद बिन तुगलक
(द) फिरोज तुगलक
View Solution


19. नकद वेतन के बदले ‘इक्ता का आबंटन बन्द कर दिया –
(अ) इल्तुतमिश ने
(ब) जलालुद्दीन खिलजी ने
(स) अलाउद्दीन खिलजी ने
(द) फिरोज तुगलक ने
View Solution

20. किस सुल्तान के काल में खालसा भूमि अधिक पैमाने पर विकसित हुई?
(अ) गयासुद्दीन बलबन
(ब) अलाउद्दीन खिलजी
(स) मोहम्मद बिन तुगलक
(द) फिरोजशाह तुगलक

View Solution


21. अलाउद्दीन के निम्नलिखित पुत्रों में से कौन एक उसकी पत्नी झत्यपाली से उत्पन्न था, जो देवगिरि के राजा रामचन्द्र देव की पुत्री थी?
(अ) शिहाबुद्दीन उमर
(ब) खिज्र खाँ
(स) कुत्बुद्दीन मुबारक
(द) सादी खाँ
View Solution


22. अलाउद्दीन खिलजी ने किस हिन्दू शासक को रायरायन’ की उपाधि दी?
(अ) रामचन्द्र देव
(ब) प्रतापरुद्र देव
(स) वीर बल्लाल
(द) सुन्दर पाण्ड्य
View Solution


23. निम्नलिखित में से दक्षिण के किस राजा को राय रायान’ की पदवी मिली थी?
(अ) रुद्र प्रताप देव
(ब) महादेव
(स) रामचन्द्र देव
(द) वीर बल्लाल
View Solution


24. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था?
(अ) प्रतापरुद्र देव
(ब) रामचन्द्र देव
(स) मलिक काफूर
(द) राणा रतन सिंह
View Solution


25. चित्तौड़ का नामकरण खिज्राबाद किसने किया?
(अ) इल्तुतमिश
(ब) बलबन
(स) अलाउद्दीन खिलजी
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

26. निम्नलिखित इतिहासकारों में से कौन अलाउद्दीन खल्जी के दक्षिण अभियान में उसके साथ था?
(अ) हसन निजामी
(ब) मिनहाज
(स) अमीर खुसरो
(द) जियाउद्दीन बरनी

View Solution


27. अमीर खुसरो ने जलालुद्दीन खलजी के सैनिक अभियानों का वर्णन अपनी किस रचना में किया है?
(अ) नुह सिपहर
(ब) मिफ्ता-उल-फुतूह
(स) किरान-उस-सादेन
(द) खजाइन-उल-फुतूह
View Solution


28. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने द्वितीय सिकन्दर का विरुद धारण किया?
(अ) बलबन
(ब) मोहम्मद-बिन-तुगलक
(स) अलाउद्दीन खिलजी
(द) फिरोज तुगलक
View Solution


29. कौन सा सुल्तान नया धर्म चलाना चाहता था किन्तु उलेमा लोगों ने विरोध किया?
(अ) बलबन
(ब) अलाउद्दीन
(स) मोहम्मद तुगलक
(द) इल्तुतमिश
View Solution


30. दिल्ली के किस सुल्तान ने ‘सिकन्दर सानी’ की मानोपाधि धारण की थी?
(अ) बलबन
(ब) अलाउद्दीन खलजी
(स) मोहम्मद बिन तुगलक
(द) सिकन्दर लोदी
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top