ब्रिटिश राज का सामाजिक आर्थिक प्रभाव

31. चिरस्थायी बन्दोबस्त 1793 ई. के अन्तर्गत जमींदारों से । अपेक्षा की गई थी कि वे खेतिहरों को पट्टा जारी करेंगे। अनेक जमींदारी ने पट्टे जारी नहीं किये। इसका कारण था
(अ) जमींदारों के ऊपर किसानों का विश्वास था
(ब) जमींदारों के ऊपर कोई सरकारी नियन्त्रण नहीं था
(स) यह ब्रिटिश सरकार की जिम्मेदारी थी
(द) खेतिहरों की दिलचस्पी पट्टा प्राप्त करने में नहीं थी

View Solution


32. बिहार में ‘परमानेंट सेटिलमेंट’ लागू करने का कारण था
(अ) जमींदारों का जमीन पर अधिकार न रहना
(ब) जमींदारों के लिए जमीन पर वंश परंपरागत अधिकार को स्वेच्छा से हस्तांतरित करने का अधिकार
(स) भू-राजस्व का राजस्व निर्णय करना
(द) जमींदारी-प्रथा का निर्मूलन
View Solution


33. चिरस्थायी बन्दोबस्त (इस्तमरारी बन्दोबस्त) को अन्य प्रदेशों में बहुत ही कम विस्तारित किया गया क्योंकि
(अ) 1810 ई. के पश्चात् कृषि मूल्य में वृद्धि हो गई जिससे फसल का मूल्य बढ़ गया , जबकि चिरस्थायी बन्दोबस्त में राज्य के अंश में वृद्वि स्वीकृत नहीं थी
(ब) रिकार्डों के आर्थिक सिद्धान्तों का नीति निर्माताओं पर प्रभाव पड़ा
(स) राज्य को रैयत से सीधे बन्दोबस्त करना कालोचित प्रतीत हुआ
(द) उपर्युक्त सभी
View Solution


34. निम्नलिखित में से किस गवर्नर-जनरल ने भारत की प्रसंविदाबद्ध सिविल सेवा (कोवेनैन्टेड सिविल सर्विस ऑफ इंडिया) का सृजन किया जो कालान्तर में भारतीय सिविल सेवा के नाम से जानी गयी?
(अ) वारेन हेस्टिंग्ज
(ब) वेलेजली
(स) कार्नवालिस
(द) विलियम बेंटिक
View Solution


35. 1793 में एक विनिमय द्वारा जिला कलेक्टर को उसकी न्यायिक शक्तियों से वंचित कर दिया गया और केवल संग्राहक अभिकर्ता बना दिया गया। ऐसे विनियमन का कारण क्या था?
(अ) लॉर्ड कॉर्नवालिस ने महसूस किया कि जिला कलेक्टर की राजस्व संग्रहण की दक्षता , अन्य कार्यों का बोझ न रहने से , बहुत अधिक बढ़ जाएगी
(ब) लॉर्ड कार्नवालिस ने महसूस किया कि न्यायिक शक्ति अनिवार्य रूप से यूरोपियनों के हाथ में होनी चाहिए, जबकि जिलों में राजस्व संग्रहण का कार्य भारतीयों को सौंपा जा सकता है
(स) लॉर्ड कार्नवालिस जिला कलेक्टर में संकेंद्रित इतनी विस्तृत शक्ति से सतर्क हो गया था और महसूस करता था कि एक व्यक्ति में इतनी परम शक्ति का होना अवांछनीय है
(द) न्यायिक कार्य के लिए भारत का गहरा ज्ञान और कानून में अच्छा प्रशिक्षण होना आवश्यक था, और लॉर्ड कार्नवालिस महसूस करता था कि जिला कलेक्टर को केवल राजस्व संग्राहक होना चाहिए
View Solution


36. ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी के सेवकों के कार्यकारी तथा न्यायिक अधिकार सर्वप्रथम किसके समय में अलग अलग किये गये?
(अ) वारेन हेस्टिंग्ज
(ब) लार्ड कार्नवालिस
(स) विलियम बैंटिक
(द) लार्ड डलहौजी
View Solution


37. निम्नलिखित में से कौन लार्ड कार्नवालिस के न्याय से सम्बन्धित सुधारों में उसका सलाहकार था?
(अ) जोनाथन इंकन
(ब) चार्ल्स ग्रांट
(स) जेम्स ग्रांट
(द) सर विलियम जोन्स
View Solution


38. निम्नलिखित में से कौन कानून के तहत न्यायिक एवं प्रशासकीय शक्तियों के पृथक्करण में कारक था?
(अ) क्लाइव
(ब) कार्नवालिस
(स) हेस्टिंग्स
(द) पिगट
View Solution


39. भारत में न्यायिक संगठन की स्थापना किसने की
(अ) लार्ड मेयो
(ब) लार्ड कार्नवालिस
(स) लार्ड एटली
(द) लार्ड कर्जन
View Solution


40. 1793 में लार्ड कार्नवालिस की भू-व्यवस्था प्रणाली लागू होने के बाद कानूनी विवादों की प्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी देखी गई थी। निम्नलिखित प्रावधानों में से किस एक को सामान्यतया इसके कारक के रूप में जोड़ कर देखा जाता है?
(अ) रैयत की तुलना में जमींदार की स्थिति को अधिक सशक्त बनाना
(ब) ईस्ट इंडिया कंपनी को जमींदारों का अधिपति बनाना
(स) न्यायिक पद्धति को अधिक कार्यकुशल बनाना
(द) उपर्युक्त (अ), (ब) तथा (स) कथनों में से कोई भी सही नहीं है
View Solution


41. किसकी अध्यक्षता में वह प्रथम न्यायिक योजना बनी थी ,जिसके अंतर्गत बंगाल, बिहार व उड़ीसा को जिलों में बाँटा गया था तथा प्रत्येक जिले को एक कलेक्टर के अधीन रखा गया था?
(अ) रॉबर्ट क्लाइव
(ब) वारेन हेस्टिंग्ज
(स) मार्कीस वेलेजली
(द) जॉन मैक्फ़र्सन
View Solution


42. वारेन हेस्टिंग्स द्वारा 1776 में अमीनी कमीशन की नियुक्ति किस उद्देश्य से की गई?
(अ) भारतीय न्याय व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए
(ब) भारतीय क्षेत्रों पर शासन के लिए उपयुक्त प्रशासनिक संरचना तैयार करने के लिए
(स) नये उपनिवेश के लिए उपयुक्त न्याय संरचना स्थापित करने की रीति तैयार करने के लिए
(द) भारतीय कृषि व्यवस्था से संबद्ध व्यवस्थित सूचना एकत्र करने के लिए
View Solution


43. वारेन हेस्टिंग्ज द्वारा भू-राजस्व की पंचवर्षीय कृषि व्यवस्था प्रवर्तित करने का प्रमुख कारण क्या था?
(अ) कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा भू-राजस्व की व्यवस्था करने में हेस्टिंग्ज की अक्षमता
(ब) कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा दिये गये निर्देश
(स) ईस्ट इण्डिया कम्पनी से जुड़े हुए किसानों के एक नये वर्ग का सृजन
(द) भूमि के वास्तविक मूल्य की जानकारी प्राप्त करना
View Solution


44. भारत में पंचवर्षीय बन्दोबस्त किसने लागू किया था?
(अ) क्लाइव
(ब) वारेन हेस्टिंग्स
(स) कॉर्नवालिस
(द) एल्फिन्स्टोन
View Solution


45. सहकारी साख सुझाव किसने दिया
(अ) फ्रेडरिक निकसन
(ब) एड्रिगन कोल्ट
(स) कार्नवालिस
(द) फ्रेडरिक बेकर
View Solution


46. भारत के निम्न वायसरायों में से किसके काल में इण्डियन पैनल कोड, सिविल प्रोसीजर कोड और क्रिमिनल प्रोसीजर कोड पारित किये गये थे
(अ) लार्ड कैनिंग
(ब) लार्ड मेयो
(स) लार्ड लिटन
(द) लार्ड डफरिन
View Solution


47. ईस्ट इंडिया कम्पनी के शासन में किस कोर्ट को फौजदारी अपील करने का सर्वोच्च कोर्टमाना गया?
(अ) सर्किट कोर्ट
(ब) प्रान्तीय कोर्ट
(स) सदर दीवानी
(द) सदर निजामात
View Solution


48. क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट सर्वप्रथम कब अधिनियमित हुआ था?
(अ) 1952
(ब) 1924
(स) 1871
(द) 1911
View Solution


49. सबसे अधिक बोली लगाने वाले को भूमि-राजस्व वसूल करने का अधिकार देने की व्यवस्था का प्रारम्भ सर्वप्रथम किसने किया?
(अ) क्लाईव
(ब) वारेन हेस्टिंग्स
(स) लॉर्ड कार्नवालिस
(द) लॉर्ड वेलेजली
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top