वैदिक संस्कृति |
61. निम्न में से कौन-सा वेद गद्य एवं पद्य दोनों में लिखा है?
(अ) ऋग्वेद
(ब) सामवेद
(स) यजुर्वेद
(द) अथर्ववेद
62. छान्दोग्य उपनिषद् का सम्बन्ध किस वेद शाखा से है?
(अ) ऋग्वेद
(ब) यजुर्वेद
(स) सामवेद
(द) अथर्ववेद
63. निम्नलिखित में से कौनसा वेद सबसे प्राचीन है?
(अ) सामदेव
(ब) यजुर्वेद
(स) ऋग्वेद
(द) अथर्ववेद
64. ऋग्वेद संहिता का नवां मण्डल पूर्णत: किसको समर्पित है?
(अ) इन्द्र और उनका हाथी
(ब) उर्वशी का स्वर्ग
(स) पौधों और जड़ी-बूटियों से सम्बन्धित देवतागण
(द) सोम और इस पेय पर नामांकित देवता
65. ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णत: ‘सोम’ को समर्पित है?
(अ) सातवां मण्डल
(ब) आठवां मंडल
(स) नौवां मंडल
(द) दसवां मण्डल
66. यज्ञ सम्बन्धी विधि-विधानों का पता चलता है –
(अ) ऋग्वेद में
(ब) सामवेद में
(स) ब्राह्मण ग्रन्थों में
(द) यजुर्वेद में
67. वैदिकयुगीन सभा-
(अ) गांवों के व्यावसायिक लोगों की संस्था थी
(ब) राज-दरबार होता था
(स) मन्त्रिपरिषद थी
(द) राज्य के समस्त लोगों की एक राष्ट्रीय सभा थी
68. वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली थी?
(अ) निरंकुश
(ब) प्रजातंत्र
(स) गणतंत्र
(द) वंश परम्परागत राजतंत्र
69. निम्नलिखित चार वेदों में से किस एक में जादई माया और वशीकरण का वर्णन है?
(अ) ऋग्वेद
(ब) यजुर्वेद
(स) अथर्ववेद
(द) सामवेद
70. सर्वप्रथम ‘स्तूप’ (Stupa) शब्द कहाँ मिलता है?
(अ) ऋग्वेद
(ब) जातक कथा
(स) अर्थशास्त्र
(द) अष्टाध्यायी
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
71. वर्ण व्यवस्था से संबंधित पुरुष सूक्त मूलत: पाया जाता है –
(अ) अथर्ववेद
(ब) सामवेद
(स) ऋग्वेद
(द) मनुस्मृति
(e) इनमें से कोई नहीं
72. किस वैदिक ग्रंथ में ‘वर्ण ‘ शब्द का सर्वप्रथम नामोल्लेख मिलता है?
(अ) ऋग्वेद
(ब) अथर्ववेद
(स) सामवेद
(द) यजुर्वेद
73. निम्नलिखित में से किस वैदिक सूक्त में चार वर्णों के उद् गम का संदर्भ मिलता है?
(अ) उषस्
(ब) पुरुष
(स) नासदीय
(द) आरण्यानी
74. ऋग्वेद में……..ऋचाएँ हैं?
(अ) 1028
(ब) 1017
(स) 1128
(द) 1020
75. ऋग्वेद में कितने मंडल हैं –
(अ) 7
(ब) 8
(स) 12
(द) 10
76. ऋग्वेद के किन सूक्तों में भारतीय नाटक की अंकुर अवस्था का होना माना जाता है?
(अ) विवाह-सूक्त
(ब) आप्री-सूक्त
(स) संवाद-सूक्त
(द) पुरुष-सूक्त
78. वैदिक देवमंडल में निम्न में से कौन देवता युद्ध का देवता माना जाता है?
(अ) वरुण
(ब) इन्द्र
(स) मित्र
(द) अग्नि
79. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्राह्मण ग्रंथ ऋग्वेद से संबंधित है?
(अ) ऐतरेय ब्राह्मण
(ब) गोपथ ब्राह्मण
(स) शतपथ ब्राह्मण
(द) तैत्तिरीय ब्राह्मण
79. गो-अपहरण के प्रसंग में ऋग्वेद में प्रमुख रूप से नाम आता है
(अ) म्लेच्छों का
(ब) दासी और दस्युओं का
(स) पणियों का
(द) निषादों का
80. वैदिक ग्रन्थों में प्रयुक्त ऋत् शब्द किससे सम्बन्धित है –
(अ) ऋतु विज्ञान के अध्ययन से
(ब) नैतिक व्यवस्था से
(स) धर्म सम्बन्धित व्यवस्था से
(द) वैदिक सूक्त से
81. ऋग्वेद में किसी मण्डल का प्रथम सूक्त प्रायः किस देवता के लिए है?
(अ) अग्नि
(ब) इन्द्र
(स) मित्र
(द) कोई भी देवता
82. ऋग्वेद में यदुजन का अधिकतर किसके साथ युग्म बना है?
(अ) अनु
(ब) द्रुह्य
(स) तुर्वसु
(द) पुरु
83. ऐन्द्र महाभिषेक का विवरण दिया गया है:
(अ) शतपथ ब्राह्मण में
(ब) ऐतरेय ब्राह्मण में
(स) अथर्ववेद में
(द) ऋग्वेद में
84. ‘राजसूय’ से सम्बन्धित अनुष्ठानों का वर्णन है:
(अ) ऋग्वेद में
(ब) यजुर्वेद में
(स) सामवेद में
(द) अथर्ववेद में
85. वैदिक काल में ग्राम का मुखिया कौन था?
(अ) विशपति
(ब) गृहपति
(स) गणपति
(द) ग्रामणी
86. वैदिक राजाओं एवं राज्यों के निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है?
(अ) अजातशत्रु – काशी
(ब) अश्वपति – केकय
(स) जनक – विदेह
(द) जनमेजय – मद्र
87. यज्ञीय कर्मकाण्ड का निरीक्षण निम्नलिखित में से किस पुरोहित का कार्य था?
(अ) अध्वर्यु
(ब) ब्रह्मा
(स) होता
(द) उद्गाता
88. अयोध्या का उल्लेख सर्वप्रथम कहाँ मिलता है?
(अ) ऋग्वेद
(ब) अथर्ववेद
(स) रामायण
(द) महाभारत
89. ऋग्वेद के अनुवाद में कौन टीकाकार सहायक है –
(अ) मेघातिथि
(ब) सायण
(स) पाणिनि
(द) पंतजलि
90. ऋग्वेद है-
(अ) स्त्रोतों का संकलन
(ब) कथाओं का संकलन
(स) शब्दों का संकलन
(द) युद्ध का ग्रन्थ