प्रकाश

1. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य का रंग लाल क्यों दिखाई देता है?
(अ) क्योंकि उस समय सूर्य केवल लाल रंग उत्सर्जित करता हैं।
(ब) लाल प्रकाश की तरंग दैर्ध्य अधिक होने के कारण प्रकीर्णन अधिक होता है।
(स) सूर्य पर्वतों में से निकलता है।
(द) लाल को छोड़कर अन्य सभी रंग प्रकीर्णित हो जाते है।

View Solution

2. किसी समुद्र का रंग नीला प्रतीत होता है क्योंकि उस पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें-
(अ) परावर्तित हो जाती है।
(ब) अपवर्तित हो जाती है।
(स) विवर्तित हो जाती है।
(द) प्रकीर्णित हो जाती है।
View Solution

3. पृथ्वी के वायुमण्डल की अनुपस्थिति में आकाश का रंग केसा प्रतीत होता है?
(अ) नीला
(ब) गहरा लाल
(स) सफेद
(द) काला
View Solution

4. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना प्रकाश की अनुप्रस्थ प्रवृत्ति को दर्शाती है?
(अ) परावर्तन
(ब) अपवर्तन
(स) विवर्तन
(द) ध्रुवीकरण
View Solution

5. इन्द्रधनुष तब बनते हैं जब सूर्य का प्रकाश-
(अ) वायुमंडल में वर्षा- बूँदों पर पड़ने से अपवर्तन होने पर विकीर्ण हो जाता है।
(ब) वायुमण्डल में वर्षा- बूँदों पर पड़ने से अपवर्तन और आंतरिक परावर्तन होने पर विकीर्ण हो जाता है।
(स) वायमुण्डल में वर्षा- बूँदों पर पड़ने से परावर्तन हो जाता है।
(द) उपर्युक्त में से कोई भी कथन सही नहीं है।
View Solution

6. निम्नलिखित में से कौन-से रंग का प्रकाश जब प्रिज्म से गुजरता है तो सबसे कम विचलित होता है?
(अ) पीला
(ब) हरा
(स) बैंगनी
(द) लाल
View Solution

7. इन्द्रधनुष किस कारण से बनता है?
(अ) अपवर्तन और परिक्षेपण
(ब) प्रकीर्णन और अपवर्तन
(स) विवर्तन और अपवर्तन
(द) अपवर्तन और परावर्तन
View Solution

8. निम्नलिखित में से कौन-सी तरंगें ध्रुवित की जा सकती है?
(अ) वायु में ध्वनि तरंगें
(ब) एक धागे पर अनुदैर्ध्य तरंगें
(स) एक धागे पर अनुप्रस्थ तरंगें
(द) प्रकाश तरंगें
View Solution

9. आकाश नीले रंग का प्रतीत क्यों होता है?
(अ) रेले प्रकीर्णन
(ब) माई प्रकीर्णन
(स) पूर्व प्रकीर्णन
(द) इनमें से कोई नही
View Solution

10. श्वेत प्रकाश के घटकों में विभाजन किसके कारण होता है?
(अ) परावर्तन
(ब) अपवर्तन
(स) संचरण
(द) प्रकीर्णन
View Solution

11. प्रकाश प्रकीर्णन (बिखराव) किसमें होता है?
(अ) कोलाइडल घोल
(ब) अम्लीय घोल
(स) वैद्युत अपघटनी घोल
(द) क्षारीय घोल
View Solution

12. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य होगा जब हम इंद्रधनुष देखते हैं?
(अ) हम सूर्य तथा वर्षा की बूँदों की तरफ अपना चेहरा रखते हैं।
(ब) सूर्य हमारे पीछे रहता है तथा वर्षा की बूंदें हमारे सामने रहती है।
(स) हल्की वर्षा में, सूर्य हमारे सामने रहता है।
(द) आकाश साफ रहता है तथा सूर्य आकाश में निचले स्थान में रहता है।
View Solution

13. साबुन के बुलबुले पर श्वेत प्रकाश डालने से रंग दिखाई देते हैं। इसका कारण है-
(अ) विवर्तन
(ब) ध्रुवण
(स) व्यतिकरण
(द) परावर्तन
View Solution

14. इन्द्रधनुष तब बनते हैं जब सूर्य का प्रकाश-
(अ) वायुमंडल में वर्षा बूँदों पर गिरने से परावर्तन होने पर प्रकीर्णित हो जाता है।
(ब) वायुमंडल में वर्षा बूँदों पर गिरने से अपवर्तन होने पर प्रकीर्णित हो जाता है।
(स) वायुमंडल में वर्षा बूँदों पर गिरने से अपवर्तन होने पर प्रकीर्णित हो जाता है।
(द) उपर्युक्त में से कोई भी कथन सही नहीं है।
View Solution

15. इन्द्रधनुष में होता है: (गलत कथन का चयन करें)
(अ) पृथ्वी की ओर इसके सबसे अन्दर के रंग के रूप में बैंगनी प्रकाश
(ब) पृथ्वी की ओर इसका वक्र झुकाव
(स) आकाश की ओर इसके सबसे बाह्य रंग के रूप में लाल प्रकाश
(द) पृथ्वी की ओर इसके सबसे अंदर के रंग के रूप में लाल प्रकाश
View Solution

16. बरसात के दिन, जल पर छोटी तैलीय परतों में चमकीले रंग दिखाई देते हैं। यह किसके कारण होता है।
(अ) प्रकीर्णन
(ब) परिक्षेपण
(स) व्यतिकरण
(द) ध्रुवीकरण
View Solution

17. समतल प्रकाशीय सतह (प्रकाशिक रूप से समतल पृष्ठ) निम्नलिखित में से किस रूप में प्रकाश किरण पुंज को परावर्तित करता है?
(अ) एक ही दिशा में समानान्तर किरण पुंज के रूप में
(ब) सभी दिशाओं में विसरित किरण पुंज के रूप में
(स) सभी दिशाओं में समानान्तर किरण पुंज के रूप में
(द) एक ही दिशा में विसरित किरण पुंज के रूप में
View Solution

18. निम्नलिखित में से क्या अन्य तीनों की तुलना में सूर्य के प्रकाश को अधिक परावर्तित करता है?
(अ) रेगिस्तान
(ब) ताजी बर्फ से ढकी हुई जमीन
(स) प्रेयरी घास के मैदान
(द) धान की पफसल की जमीन
View Solution

19. प्राकाशीय फाइबर का उद्देश्य है?
(अ) विभिन्न रंगों के प्रकाश को परावर्तित करन
(ब) प्रकाश को घटक रंगों में बिखरान
(स) विभिन्न रंगों के प्रकाश को अपवर्तित करना
(द) विभिन्न रंगों के प्रकाश का संचरण या समावेश करना
View Solution

20. मृग मरीचिका बनाने वाली परिघटना को क्या कहते हैं?
(अ) व्यतिकरण
(ब) विवर्तन
(स) ध्रुवीकरण
(द) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
View Solution

21. उस समय पूर्ण आंतरिक परावर्तन नहीं हो सकता है जब प्रकाश-
(अ) पानी से होकर काँच में जाता है।
(ब) काँच से होकर पानी में जाता है।
(स) पानी से होकर वायु में जाता है।
(द) काँच से होकर वायु में जाता है।
View Solution

22. प्रकाशीय फाइबर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(अ) अपवर्तन
(ब) प्रकीर्णन
(स) व्यतिकरण
(द) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
View Solution

23. परावर्तित प्रकाश में ऊर्जा-
(अ) आपातन कोण पर निर्भर नहीं करती हैं?
(ब) आपतन कोण के बढ़ने के साथ बढ़ती हैं।
(स) आपतन कोण के बढ़ने के साथ घटती है।
(द) आपतन कोण 45 के बराबर होने पर अधिकतम हो जाती है।
View Solution

24. निम्नलिखित में से किस प्रकाशीय घटना के कारण हीरे चमकते है?
(अ) उच्चतम अपवर्तन
(ब) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
(स) पूर्ण पृष्ठीय परावर्तन
(द) शत प्रतिशत संचरण
View Solution

25. प्रकाश की दिशा में होने वाले परिवर्तन की घटना जब वह एक माध्यम से दूसरे माध्यम में होकर गुजरता है क्या कहलाती है?
(अ) संचरण
(ब) परावर्तन
(स) अपवर्तन
(द) परिक्षेपण
View Solution

26. निम्न में से प्रकाश के वायुमंडलीय अपवर्तन का परिणाम क्या नहीं है?
(अ) सूर्य का सूर्यास्त के समय लाल दिखाई देना
(ब) रात में तारों की टिमटिमाना
(स) सूर्य का आकाश में अपनी वास्तविक ऊँचाई से ज्यादा ऊँचाई पर दिखना
(द) सूर्य का अपने वास्तविक उदय से दो या तीन मिनट पहले दिखाई पड़ना
View Solution

27. आकाश में तारों का टिमटिमाता हुआ दिखाई देने का कारण हैं?
(अ) वायुमण्डल द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन
(ब) वायुमण्डल द्वारा प्रकाश का परावर्तन
(स) वायुमण्डल द्वारा प्रकाश का अपवर्तन
(द) वायुमण्डल द्वारा प्रकाश का विवर्तन
View Solution

28. पानी की टंकी ऊपर से देखने पर कम गहरी दिखाई देने का कारण है-
(अ) प्रकाश का ऋजुरेखीय संचरण
(ब) परावर्तन
(स) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
(द) अपवर्तन
View Solution

29. तरण ताल वास्तविक गहराई से कम गहरा दिखाई देता है, इसका कारण है-
(अ) अपवर्तन
(ब) प्रकाश प्रकीर्णन
(स) परावर्तन
(द) व्यतिकरण
View Solution

30. जब रंगीन अक्षरों पर समतल काँच की पट्टी रखी जाती है, तो कौन-सा अक्षर सबसे कम उठा हुआ दिखाई देता है?
(अ) लाल
(ब) हरा
(स) बैंगनी
(द) नीला
View Solution

31. लेन्स किससे बनता है?
(अ) पाइरेक्स काँच
(ब) फ्लिंट काँच
(स) साधारण काँच
(द) कोबाल्ट काँच
View Solution

32. दीर्घदृष्टि वाले व्यक्ति के लिये निकट बिन्दु होता है-
(अ) 25 सेंटीमीटर से अधिक
(ब) 50 सेंटीमीटर से अधिक
(स) 25 सेंटीमीटर से कम
(द) अनंत
View Solution

33. ई.एन.टी. डॉक्टरों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला हैड-मिरर किस प्रकार का होता है?
(अ) अवतल
(ब) उत्तल
(स) समतल
(द) समतल-उत्तल
View Solution

34. वाहन अपने पीछे से आने वाली वस्तुओं को —— के माध्यम से देखते हैं।
(अ) अवतल लेन्स
(ब) उत्तल लेन्स
(स) अवतल दर्पण
(द) उत्तल दर्पण
View Solution

35. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी क्या है?
(अ) वह सूक्ष्मदर्शी जिसमें एक लेंस होता है।
(ब) वह सूक्ष्मदर्शी जिसमें लेंस के दो सेट होते है।
(स) वह सूक्ष्मदर्शी जिसमें अवतल लेंस होते हैं।
(द) वह सूक्ष्मदर्शी जिसमें उत्तल लेंस होते हैं।
View Solution

36. मोटर साइकिलों में उत्तल दर्पण का प्रयोग पीछे देखने के लिये क्यों किया जाता है?
(अ) इसमें वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता हैं।
(ब) इसमें सीधी आकृति दिखती हैं।
(स) इसमें वास्तविक वस्तुकी तुलना में छोटी आकृति दिखाई देती है।
(द) उपर्युक्त सभी
View Solution

37. निकट दृष्टिता से पीड़ित लोगों को किस प्रकार के लेंस प्रयोग करने की सलाह दी जाती है?
(अ) उत्तल लेंस
(ब) अवतल लेंस
(स) समोत्तल लेंस
(द) सम-अवतल लेंस
View Solution

38. आवर्धक लेंस वास्तव में क्या होता है?
(अ) समतल-अवतल लेंस
(ब) अवतल लेंस
(स) उत्तल लेंस
(द) बेलनाकार लेंस
View Solution

39. हजामत में कौन-सा दर्पण प्रयोग होता है?
(अ) उत्तल दर्पण
(ब) अवतल दर्पण
(स) समतल दर्पण
(द) परवलीय दर्पण
View Solution

40. मोटरकारों में हेडलाइट में कौन से दर्पण का प्रयोग किया जाता है?
(अ) समतल दर्पण
(ब) अवतल दर्पण
(स) उत्तल दर्पण
(द) परवलीय दर्पण
View Solution

41. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का आवर्धन दूरदर्शी के आवर्धन से अधिक क्यों होता है?
(अ) इलेक्ट्रॉन का वेग प्रकाश के वेग से कम होता है।
(ब) इलेक्ट्रॉन की तरंगदैर्ध्य चाक्षुष प्रकाश की तरंग-दैर्ध्य से कम होती है।
(स) इलेक्ट्रॉन में प्रकाश कणों से अधिक ऊर्जा होती है।
(द) इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी में अधिक शक्तिशाली लेंसों का प्रयोग किया जाता है।
View Solution

42. परिदर्शी (पेरिस्कोप) किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(अ) अपवर्तन
(ब) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
(स) विवर्तन
(द) परावर्तन
View Solution

43. दर्पण के पीछे के पृष्ट पर निम्नलिखित में किसकी पतली परत लेपित होती है?
(अ) पारद
(ब) सिल्वर
(स) रेड ऑक्साइड
(द) सिल्वर नाइट्रेट
View Solution

44. उत्तल लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिये। यदि किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब लेंस से 10 सेमी की दूरी पर बनता है जब वस्तु लेंस की दूसरी ओर उसके केन्द्र से 40 सेमी. दूर रखी हो?
(अ) 12.5 डायप्टर
(ब) 7.5 डायप्टर
(स) -12.5 डायप्टर
(द) -7.5 डायप्टर
View Solution

45. उत्तल लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिये यदि किसी वस्तुका प्रतिबिम्ब लेंस से 20 सेमी. की दूरी पर बनता है जब वस्तुलेंस की दूसरी ओर लेंस के केंद्र से 60 सेमी. दूर रखी हो?
(अ) 3.33 डायप्टर
(ब) 6.67 डायप्टर
(स) -6.67 डायप्टर
(द) -3.33 डायप्टर
View Solution

46. उत्तल लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिये यदि वस्तुका प्रतिबिम्ब लेंस से 20 सेंमी की दूरी पर बनता है जब वस्तु लेंस के केंद्र से लेंस की दूसरी ओर 25 सेमी. दूरी पर रखा हो।
(अ) 1 डायप्टर
(ब) -9 डायप्टर
(स) 9 डायप्टर
(द) 1 डायप्टर
View Solution

47. श्वेत प्रकाश को विभिन्न रंगों में विभक्त करने के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग किया जाता है?
(अ) काँच की सिल्ली
(ब) उत्तल लेंस
(स) अवतल लेंस
(द) प्रिज्म
View Solution

48. 3D फिल्में देखने के लिए प्रयुक्त चश्मों में होते है?
(अ) द्वि फोकसी लेंस
(ब) उत्तल लेंस
(स) अवतल लेंस
(द) पोलेरॉइड
View Solution

49. अवतल लेंस हमेशा किस प्रकार का प्रतिबिम्ब बनाता है?
(अ) वास्तविक और सीधा
(ब) आभासी और सीधा
(स) वास्तविक और अधोशीर्षी
(द) आभासी और अधोशीर्षी
View Solution

50. कोई व्यक्ति सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी यंत्रों में अंतर क्या देखकर जान सकता है?
(अ) लंबाई
(ब) रंग
(स) लेंस का आकार
(द) लेंस का आकार तथा लंबाइ
View Solution

51. किसी वस्तु का आवर्धित और आभासी प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है-
(अ) समतल दर्पण
(ब) उत्तल दर्पण
(स) अवतल दर्पण
(द) अवतल लेंस
View Solution

52. निम्न में से कौन-सा उस वस्तु की छोटी छवि बनायेगा जो सामने रखी जाये?
(अ) समतल दर्पण
(ब) उत्तल दर्पण
(स) उत्तल लेंस
(द) अवतल दर्पण
View Solution

53. किसी विशेष दर्पण के सामने खड़े होने पर मनुष्य को अपना सिर और शरीर वास्तविक आकार से छोटा दिखाई देता है जबकि टाँगें वास्तविक आकार की दिखाई देती हैं। दर्पण किन दर्पणों से मिलकर बना है?
(अ) समतल एवं अवतल
(ब) अवतल एवं उत्तल लेंस
(स) उत्तल एवं समतल
(द) समतल दर्पण
View Solution

54. प्रवर्धक लेंस क्या होता है?
(अ) यह एक नियत फोकस दूरी वाला लेंस होता है।
(ब) यह एक परिवर्ती फोकस दूरी वाला लेंस होता है।
(स) यह लेंस रेडियो टेलिस्कोपों में प्रयोग किया जाता है।
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
View Solution

55. डायप्टर किसकी इकाई है?
(अ) लेंस की क्षमता की
(ब) लेंस की फोकस दूरी की
(स) प्रकाश की तीव्रता की
(द) ध्वनि की तीव्रता की
View Solution

56. प्रकाशीय दूरदर्शी की अपेक्षा रेडियो दूरदर्शी अच्छे होते हैं क्योंकि
(अ) वे गैलेक्सियों का पता लगा लेते हैं जो प्रकाशीय दूरबीन नहीं कर सकते
(ब) वे मेघाच्छादित परिस्थिति में भी काम कर सकते है।
(स) वे दिन और रात दोनों के दौरान काम कर सकते हैं।
(द) उपर्युक्त सभी
View Solution

57. मोटरकारों में हैडलाईट की चौंध को हटाने के लिये?
(अ) पोलेरॉइड प्रयुक्त किये जाते हैै।
(ब) काँच के प्रिज्म प्रयुक्त किये जाते है।
(स) पतली परतें प्रयुक्त की जाती हैं।
(द) फिल्टर प्रयुक्त किये जाते है।
View Solution

58. आँख (दृष्टि) का बाहरी श्वेत भाग जो आन्तरिक भाग की सुरक्षा करता है।
(अ) पुतली
(ब) श्वेत पटल
(स) रेटिना/दृष्पिटल
(द) कॉर्निया
View Solution

59. वर्णान्ध व्यक्ति निम्नलिखित में से किन रंगों में अन्तर नहीं कर सकता?
(अ) काला और पीला
(ब) लाल और हरा
(स) पीला और सफेद
(द) हरा और नीला
View Solution

60. सामान्य नेत्र की सुस्पष्ट दृष्टि की दूरी कितनी होती है?
(अ) 35 सेमी.
(ब) 25 सेमी.
(स) 45 सेमी.
(द) 15 सेमी.
View Solution

61. किस स्थिति में दूर की चीजें फोकस से हटकर दिखाई देती है?
(अ) जरा दृष्टि दोष
(ब) दूरदृष्टि दोष
(स) दृष्टि वैषम्य
(द) निकट दृष्टि दोष
View Solution

62. मानव आँख की संवेदनशीलता अधिकतम होती है?
(अ) बैंगनी क्षेत्र में
(द) निकट दृष्टि दोष
(स) नीले क्षेत्र में
(द) लाल क्षेत्र में
View Solution

63. एक आदमी 10 मीटर से ज्यादा दूर स्पष नहीं देख सकता है। वह किस रोग से ग्रस्त है?
(अ) दूर दृष्टि दोष
(ब) निकट दृष्टि दोष
(स) मोतियाबिन्द
(द) दीर्घ दृष्टि दोष
View Solution

64. आँख का वह अंश जिसमें सबसे अधिक अपवर्तनांक होता है-
(अ) कॉर्निय
(ब) एक्विअस ह्यूमर
(स) लेन्स
(द) काचाभ द्रव (विट्रियस ह्यूमर)
View Solution

65. मानव की आँख में ‘दूर दृष्टि’ को ठीक किया जा सकता है-
(अ) द्विफोकसी लेंस का प्रयोग करके
(ब) सिलेंड्रिकल लेंस का प्रयोग करके
(स) अवतल लेंस का प्रयोग करके
(द) उत्तल लेंस का प्रयोग करके
View Solution

66. एक साधारण सूक्ष्मदर्शी में अंतिम प्रतिबिंब होता है-
(अ) वास्तविक, हृासित तथा प्रतिलोमित
(ब) वास्तविक, आवर्धित तथा प्रतिलोमित
(स) आभासी, आवर्धित तथा सीधी
(द) आभासी, हृासित तथा सीधी
View Solution

67. सूर्य ग्रहण को नंगी आँखों से देखना खतरनाक होता है क्योंकि
(अ) सूर्य से निकलने वाली अवरक्त किरणें हमारे दृष्पिटल को जला देती है।
(ब) सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी विकिरणें हमारे दृष्पिटल को जला देती हैं।
(स) सूर्य से निकलने वाली सभी प्रकार की विकिरणों से आँखों में रासायनिक अभिक्रिया शुरू हो जाती है।
(द) सूर्य ग्रहण के दौरान अधिक संख्या में अंतरिक्ष किरणें आँखों तक पहुँचती है।
View Solution

68. मानव की आँख का ‘निकट- दृषि’ को ठीक किया जा सकता है-
(अ) उत्तल लेंस का प्रयोग करके
(ब) अवतल लेंस का प्रयोग करके
(स) सिलेंड्रिकल लेंस का प्रयोग करकेे
(द) द्विफोकसी लेंस का प्रयोग करके
View Solution

69. मायोपिया समरूप है-
(अ) निकट दृष्टि दोष
(ब) दृष्टिवैषम्य (एस्टिग्मेटिज्म)
(स) जरा दृष्टि दोष (प्रेसवायोपिया)
(द) दूर दृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया)
View Solution

70. उल्लू पूर्ण अंध्कार में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं क्योंकि
(अ) उसकी तिर्यक् आँखें होती हैं।
(ब) रॉड के साथ उसकी बड़ी-बड़ी आँखों के गोले आगे की तरफ निकले होते हैं जो उसको द्विनेत्री दृष्टि प्रदान करते है।
(स) उसकी आँखों में प्रकृति द्वारा प्रदत्त प्रकाश के बल्ब होते है।
(द) वह अपश्रव्य ध्वनि पैदा करता है।
View Solution

71. निकट दृष्टि दोष क्या है?
(अ) दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने में असमर्थता
(ब) थाइरॉयड ग्रंथि का असामान्य तरह से कार्य करना
(स) यह हृदय की वृद्धि की स्थिति है।
(द) यह गुर्दे में होने वाला एक प्रकार का विकार है।
View Solution

72. अंतरिक्ष यात्री को आकाश दिखाई देता है?
(अ) श्वेत
(ब) गहरा नीला
(स) हल्का नीला
(द) काला
View Solution

73. वर्णान्धता का दोष किस लेंस के प्रयोग द्वारा दूर किया जा सकता है?
(अ) अवतल लेंस
(ब) उत्तल लेंस
(स) सिलेंडरी लेंस
(द) उपर्युक्त में से कोई नही
View Solution

74. प्रोटेनोपिया एक प्रकार की वर्णान्धता हैं, उसमें रोगी कौन-सा रंग नहीं देख पाता हैं?
(अ) हरा रंग
(ब) लाल रंग
(स) नीला रंग
(द) उक्त सभी रंग
View Solution

75. नीले रंग की काँच की प्लेट नीले रंग की प्रतीत होती है क्योंकि-
(अ) यह नीले रंग के प्रकाश को अवशोषित कर लेती है।
(ब) यह नीले रंग की रोशनी को प्रसारित करती है।
(स) यह नीले रंग सहित सभी रंगों को अवशोषित कर लेती है।
(द) यह नीले रंग सहित सभी रंगों को प्रसारित करती है।
View Solution

76. प्रकाश का वेग है?
(अ) 3×108 मी/सेकण्ड
(ब) 3×108 किमी./सेकण्ड
(स) 3×108 मील/सेकण्ड
(द) 3×108 सेमी/सेकण्ड
View Solution

77. फोटॉन निम्नलिखित में से किसकी मूलभूत इकाई है-
(अ) गुरुत्वाकर्षण
(ब) विद्युत
(स) चुम्बकत्व
(द) प्रकाश
View Solution

78. प्रकाश किरण पुंज जो अत्यंत दिशिक होती है?
(अ) इरेजर
(ब) ग्रेजर
(स) मेसर
(द) लेजर
View Solution

79. दृषि के स्थायित्व का सिद्धांत, किसमें प्रयुक्त होता है?
(अ) दूरबीन
(ब) कैमरा
(स) परिदर्शी
(द) सिनेमा
View Solution

80. निम्नलिखित में से क्या न्यूटन के रंग चक्रिका परीक्षण की कार्य प्रणाली के लिये उत्तरदायी है?
(अ) विशुद्ध स्पेक्ट्रम का निर्माण
(ब) अशुद्ध स्पेक्ट्रम का निर्माण
(स) दृष्टि का स्थायित्व का सिद्धांत
(द) पूरक रंग का सिद्धांत
View Solution

81. सोलर सेल निम्न में से किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(अ) फोटो वॉल्टिक प्रभाव
(ब) फोटो इलेक्ट्रिक प्रभाव
(स) फोटो कंडक्टिव प्रभाव
(द) प्रकाश संश्लेषण
View Solution

82. एक प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है?
(अ) समय
(ब) दूरी
(स) प्रकाश की चाल
(द) प्रकाश की तीव्रता
View Solution

83. पृथ्वी की सतह के ऊपर ओजोन परत निम्न में से किसके विरुद्ध कवच की तरह कार्य करती है?
(अ) एक्स-किरणें
(ब) पराबैंगनी किरणें
(स) गामा किरणें
(द) अवरक्त किरणें
View Solution

84. फोटोग्राफी में मुख्य रंग कौन-से होते हैं?
(अ) लाल, नीला, पील
(ब) लाल, पीला, हरा
(स) लाल, नीला, हरा
(द) नीला, पीला, हरा
View Solution

85. निम्नलिखित में से क्या सी.आर.टी. का भाग नहीं है?
(अ) फॉस्फोर पर्दा
(ब) शैडो मास्क
(स) इलेक्ट्रॉन गन
(द) गैस प्लाज्मा
View Solution

86. निम्नलिखित में से किसमें प्रकाश की चाल सबसे अधिक है?
(अ) नाइट्रोजन
(ब) वायु
(स) स्टील
(द) निर्वात
View Solution

87. लेजर का आविष्कार किसने किया था?
(अ) विलियम फ्रिसे ग्रीन
(ब) आर्थर फ्राई
(स) गॉर्डन गोल्ड
(द) ओट्टो वॉन ग्वेरिक
View Solution

88. एल. ई. डी. का आविष्कार किसने किया था?
(अ) निक होलोन्याक
(ब) एलियास होव
(स) चक हल
(द) क्रिस्चियन ह्युगेन्स
View Solution

89. आकाश और समुद्र की नीलिमा को नापने के लिये प्रयोग की जाने वाली युक्ति है?
(अ) बैथीमीटर
(ब) सरौनोग्राफ
(स) कयानोमीटर
(द) बैरोमीटर
View Solution

90. ल्यूमेन इकाई है-
(अ) ज्योति फ्लक्स की
(ब) ज्योति तीव्रता की
(स) प्रदीप्ति घनत्व की
(द) चमक की
View Solution

91. श्वेत प्रकाश कितने रंगों का मिश्रण होता हैं?
(अ) 4
(ब) 5
(स) 6
(द) 7
View Solution

92. परमाणु घड़ी निम्नलिखित में से किसके संक्रमण पर आधारित है?
(अ) सोडियम
(ब) सीजियम
(स) मैग्नीशियम
(द) एल्युमीनियम
View Solution

93. प्रकाश विद्युत प्रभाव, धातु की सतह से किस स्थिति में इलैक्ट्रॉन के निष्कासन के रूप में व्याख्यायित किया जाता है?
(अ) वह गर्म हो जाये।
(ब) उसे सशक्त विद्युत क्षेत्र में रख दिया जाये।
(स) उपयुक्त तरंग दैर्ध्य का प्रकाश उस परे।
(द) उपयुक्त तरंग दैर्ध्य का प्रकाश उस पर पडे़।
View Solution

94. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस का प्रयोग सड़कों पर रोशनी के लिये प्रयुक्त पीले लैंपों में किया जाता है?
(अ) सोडियम
(ब) निऑन
(स) हाइड्रोजन
(द) नाइट्रोजन
View Solution

95. प्रकाश ऑक्सीकरण प्रक्रिया शुरू की जाती है?
(अ) प्रकाश द्वार
(ब) ऊष्मा द्वारा
(स) ऑक्सीजन द्वारा
(द) उर्त्पेरक द्वारा
View Solution

96. होलोर्गाम क्या है?
(अ) आवृत्ति आवंटन का ग्रापफीय चित्रण
(ब) त्रिविमीय एम. आर. आई.
(स) फोटोग्राफीय रिकार्ड को बनाने के लिये त्रिविमीय प्रतिबिम्ब
(द) द्रव क्रिस्टल डिस्प्ल
View Solution

97. ऑप्टिकल फाइबर का आविष्कार किसने किया?
(अ) सैमुएल कोहेन
(ब) नरिंदर कपानी
(स) पर्सी. एल. स्पेन्सर
(द) टी. एच. मइमाह
View Solution

98. प्रकाशिक तंतु का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके लिये किया जाता है?
(अ) बुनाई
(ब) वाद्य यंत्र
(स) आँख की शल्य
(द) संचार सेवा
View Solution

99. सर सी. वी. रमन को उनके किस प्रयोग के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था?
(अ) प्रकाश परावर्तन
(ब) प्रकाश विक्षेपण
(स) प्रकाश प्रकीर्णन
(द) प्रकाश विवर्तन
View Solution

100. प्रकाश तरंगें हैं?
(अ) वैद्युत तरंगे
(ब) चुम्बकीय तरंगें
(स) विद्युत चुम्बकीय तरंगे
(द) स्थिर वैद्युत तरंगे
View Solution

101. प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता हैं?
(अ) 5.5 मिनट
(ब) 6.8 मिनट
(स) 8.3 मिनट
(द) 9.5 मिनट
View Solution

102. किसी माध्यम का तापमान बढ़ने पर प्रकाश की चाल?
(अ) बढ़ती है
(ब) घटती है
(स) कोई परिवर्तन नहीं होता है
(द) अचानक से घटती है
View Solution

103. प्रकाश का वेग सबसे पहले किसने मापा था?
(अ) गैलिलिया
(ब) न्यूटन
(स) रोमर
(द) आइन्सटाइन
View Solution

104. पीले रंग का पूरक रंग कौन-सा है?
(अ) नीला
(ब) हरा
(स) नारंगी
(द) लाल
View Solution

105. दो समीप रखी हुई वस्तुओं में भेद करने की क्षमता को कहते हैं?
(अ) विश्लेषणात्मक क्षमता
(ब) वीडियो क्षमता
(स) विशिष्ट क्षमता
(द) आवर्धन क्षमता
View Solution

106. निम्नांकित कौन सी घटना क्लाइडस्कोप में होती है?
(अ) अपवर्तन
(ब) परावर्तन
(स) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
(द) विर्वतन
View Solution

107. आवर्धक लेन्स (ग्लास) में ……………. लेंस प्रयुक्त होता है?
(अ) उत्तल
(ब) अवतल
(स) समतल अवतल
(द) समतल उत्तल
View Solution

108. जब एक वस्तु को दो समानान्तर समतल दर्पण के मध्य रखा जाता है तो बनने वाले प्रतिबिम्बों की संख्या क्या होगी?
(अ) 1
(ब) 2
(स) 4
(द) अनंत
View Solution

109. दन्त विज्ञानी/दन्त चिकित्सक द्वारा किस दर्पण का प्रयोग दांतों की बड़ी छवि देखने के लिए करता है?
(अ) अवतल दर्पण
(ब) उत्तल दर्पण
(स) समतल दर्पण
(द) वेलनाकार दर्पण
View Solution

110. परावर्तन के नियमानुसार?
(अ) आपतन कोण परावर्तन कोण से बड़ा होता है।
(ब) आपतन कोण परावर्तन कोण से छोटा होता है।
(स) आपतन कोण परावर्तन कोण सदैव बराबर होते है।
(द) दोनों कोण सदैव असमान होता है।
View Solution

111. किसने प्रथम कार्यकारी लेसर का आविष्कार किया था?
(अ) ए. एच. टेलर
(ब) डब्ल्यू. आर. रूण्टजेन
(स) टी. एच. मैमन
(द) फ्रेड मॉरीसन
View Solution

112. सपाट चमकीली सतह जैसे दर्पण से परावर्तन कहलाता है?
(अ) सतत
(ब) असतत
(स) विखंडित/विकीर्ण विस्तुत
(द) खण्डित
View Solution

113. श्यामपट्ट/ब्लैक बोर्ड का रंग काला क्यों होता है?
(अ) यह काला रंग परावर्तित करता है।
(ब) यह काले रंग का अवशोषक होता है।
(स) यह सभी रंग परावर्तित कर देता है।
(द) यह सभी रंगों को अवशोषित कर लेता है।
View Solution

114. जब प्रकाश किरण किसी किनारे अथवा संकीर्ण छिद्र या चीर से गमन करती है तो प्रकाश के मुड़ने का कारण है?
(अ) परावर्तन
(ब) अपवर्तन
(स) विवर्तन
(द) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
View Solution

115. मरूस्थल अथवा रेगिस्तान में मृग मरीचिकाओं के निर्माण का क्या कारण है?
(अ) प्रकाश का अपवर्तन
(ब) प्रकाश का परावर्तन
(स) प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
(द) अपवर्तन तथा पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
View Solution

116. प्रकाश की गति सर्वाधिक है?
(अ) निर्वात
(ब) ठोस
(स) द्रव
(द) गैस
View Solution

117. उत्तल दर्पण सामान्यतः प्रयोग होता है?
(अ) सौर कुकर में
(ब) ऑपथैल्मोस्कोप (नेत्र विज्ञान/नैगिकी) में
(स) हेड लाइट के परावर्तन के लिए
(द) वाहन के पीछे के भागों को देखने के लिए दर्पण के रूप में
View Solution

118. यदि वस्तुकी वृहद और विपरीत/उल्टा प्रतिबिम्ब पश्च दृश्य अवलोकन दर्पण में दिखता है, तो किस दर्पण का प्रयोग किया गया है?
(अ) अवतल
(ब) उत्तल
(स) वेलनाकार
(द) समतल
View Solution

119. ऊपर से देखने पर पानी की टंकी का तल उभरा हुआ प्रतीत होता है क्यों?
(अ) परावर्तन के कारण
(ब) अपवर्तन के कारण
(स) विवर्तन के कारण
(द) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
View Solution

120. लाल और हरे रंग को मिलाने पर कौन-सा रंग बनता है?
(अ) हल्का नीला
(ब) पीला
(स) श्वेत
(द) ग्रे
View Solution

121. प्रकाश कणों की प्रकृति किस परिघटना में परिलक्षित होती है?
(अ) विवर्तन
(ब) व्यतिकरण
(स) प्रकाश संश्लेषण प्रभाव
(द) ध्रुवण/ध्रुवीयकरण
View Solution

122. जब नीला तथा हरा रंग मिश्रित किया जाता है तो कौन-सा रंग बनता है?
(अ) श्यान/आसमानी
(ब) पूर्ण
(स) श्याम/काला
(द) बैंगनी
View Solution

123. प्रकाशीय तंन्तु निम्न में किस सिद्धांत पर कार्य करते हैं?
(अ) परावर्तन
(ब) अपवर्तन
(स) संचरण
(द) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
View Solution

124. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे में जाता है तो उसकी दिशा परिवर्तन की घटना कहलाती है?
(अ) अपवर्तन
(ब) विवर्तन
(स) संचरण/प्रसारण
(द) कोई भी विकल्प सही नहीं है।
View Solution

125. वाहनों का साइड मिरर किस प्रकार का दर्पण है?
(अ) उत्तल
(ब) अवतल
(स) समतल
(द) विपरीत
View Solution

126. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब जो दर्पण सतह पर नहीं प्राप्त किया जा सकता है, कहलाता है?
(अ) आभासी प्रतिबिम्ब
(ब) वास्तविक प्रतिबिम्ब
(स) विपरीत/उल्टा प्रतिबिम्ब
(द) लम्बवत्/खड़ा प्रतिबिम्ब
View Solution

127. किसी वस्तुका प्रतिबिम्ब रेटिना पर कितने सेकेण्ड तक बना रहता है?
(अ) 1/10वाँ सेकेंड
(ब) 1/8वाँ सेकेंड
(स) 1/16वाँ सेकेंड
(द) 1/5वाँ सेकेण्ड
View Solution

128. अवतल दर्पण द्वारा स्क्रीन/सीसा के सतह परदे पर बनने वाला प्रतिचित्र कहलाता है?
(अ) अभासी
(ब) वास्तविक
(स) विपरीत/उल्टी तस्वीर
(द) खड़ी तस्वीर
View Solution

129. आपतित बिन्दुपर आपतित किरण, …………….. और परावर्तित किरण सभी एक ही समान सतह पर होते हैं?
(अ) सतह
(ब) स्पर्श रेख
(स) अभिलम्ब
(द) परावर्तन कोण
View Solution

130. समतल दर्पण द्वारा निर्मित परावर्तन है?
(अ) लम्बवत
(ब) वास्तविक तस्वी
(स) पार्श्व के विपरीत व्युत्क्रम
(द) एक बड़ी तस्वीर
View Solution

131. उत्तल तथा अवतल दर्पण उदाहरण है?
(अ) समतल दर्पण
(ब) गोलीय दर्पण
(स) विपरीत दर्पण
(द) लम्बत् दर्पण
View Solution

132. ……….. और आपतित किरण के बीच बना कोण आपतन कोण कहलाता है?
(अ) सतह
(ब) अभिलम्ब
(स) स्पर्शीय/स्पर्श रेखा
(द) परावर्तित किरण
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top