जन्तु-कोशिका एवं ऊतक |
1. ब्लबर है-
(अ) रबड़ के पौधे से दूधिया स्त्राव
(ब) वसा की एक मोटी परत
(स) कुछ जलीय जीवों द्वारा कीटों के भक्षण हेतु उपकरण
(द) चावल के पौधें पर कवक संक्रमण
2. इनमें से किसको कोशिका का स्थायी गुण कहा जाता है?
(अ) कार्बोहाइड्रेट
(ब) वसा
(स) प्रोटीन
(द) न्यूक्लिक अम्ल
3. एक कोशिका में डी.एन.ए. है-
(अ) कार्बोक्सीलिक अम्ल
(ब) न्यूक्लिक अम्ल
(स) अमीनो अम्ल
(द) वसीय अम्ल
4. हाइपरप्लासिया है-
(अ) कोशिकाओं की संख्या में असामान्य वृद्धि
(ब) कोशिका के आकार में वृद्धि
(स) माँसपेशियों में अत्यधिक गतिशीलत
(द) अधिक भोजन का सेवन
5. जीवधारियों में संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई है-
(अ) कोशिका
(ब) ऊतक
(स) अंग
(द) तंत्र
6. जंतुओ के खुर, नाखून और सींग किसके बने होते हैं?
(अ) क्यूटिकिल
(ब) काइटीन
(स) केराटिन
(द) ट्यनिसिन
7. किसे कोशिका की ‘पाचक-थैली’ कहा जाता है?
(अ) गॉल्जी बॉडीज
(ब) माइटोकॉन्ड्रिया
(स) राइबोज़ोम
(द) लाइसोज़ोम
8. निम्न में से किसे ‘एटम-बम’ कहा जाता है?
(अ) सूक्ष्म नलिकाएँ
(ब) केन्द्रक
(स) गॉल्जी बॉडीज
(द) लाइसोज़ोम
9. मानव-शरीर में सबसे बड़ी कोशिका है-
(अ) तंत्रिका कोशिका
(ब) माँसपेशीय कोशिका
(स) यकृत कोशिका
(द) वृक्क कोशिका
10. इनमें से कौन-सी कोशिका एंटीबॉडी बनाती है?
(अ) इसिनोफिल
(ब) मोनोसाइट
(स) बेसोफिल
(द) लिम्फोसाइट
11. कौन-सी कोशिकाएँ एंटीबॉडी बनाने के लिए उत्तरदायी हैं?
(अ) लाल रुधिर कणिकायें
(ब) न्यूट्रोफिल
(स) लिम्फोसाइट
(द) प्लेटलेट्स
12. हमारे शरीर में कौन-सी कोशिका में सबसे कम पुर्ननियोजित शक्ति होती है?
(अ) मस्तिष्क-कोशिका
(ब) माँसपेशीय-कोशिका
(स) अस्थि-कोशिका
(द) यकृत-कोशिका
13. इनमें से कौन-सी सबसे छोटी जीवित कोशिका होती है।
(अ) जीवाणु
(ब) मोलस्का
(स) विषाणु
(द) फँफूदी
14. हमारे शरीर में कौन-सी कोशिका वर्णान्धता के लिए उत्तरदायी है?
(अ) श्वेत रक्त कणिकायें
(ब) शंकु-कोशिकायें
(स) रॉड-कोशिकायें
(द) तंत्रीय-कोशिकायें
15. वह कौन-सी मूलभूत इकाई है, जिससे मानव शरीर के विभिन्न अंगों का पुनःनिर्माण होता है?
(अ) तंत्रिका-कोशिका
(ब) स्टेम-कोशिका
(स) हृदय-कोशिका
(द) यकृत-कोशिका
16. अनुबद्ध श्लेष्मा पदार्थ से ढके हुए आमाशय की आंतरिक परत का कार्य होता हैं?
(अ) स्टार्च का पाचन करना
(ब) जीवाणु के विरूद्ध कार्य
(स) म्यूकोसा पर पेप्सिन के प्रभाव को रोकना
(द) विषाणु के संक्रमण को रोकना
17. जीवित शरीर के भीतर कोशिका और ऊतक की मृत्यु को कहते है-
(अ) न्यूट्रोफीलिया
(ब) नेफ्रोसिस
(स) नेक्रोसिस
(द) नियोप्लैसिया
18. निम्न में से (मनुष्य के) किस ऊतक में जन्म के बाद कोशिका विभाजन नहीं होता है?
(अ) कंकाल
(ब) तंत्रिका
(स) संयोजी
(द) भ्रूणीय
19. ल्यूकेमिया और रक्त का कैंसर किसकी असामान्य वृद्धि के कारण होता है?
(अ) लाल रक्त कणिकायें
(ब) श्वेत रक्त कणिकायें
(स) रुधिर प्लेटलेट्स
(द) रुधिर प्लाज्मा
20. किसी रोगी की जैविक मृत्यु का अर्थ किन ऊतकों की मृत्यु से है?
(अ) वृक्क
(ब) हृदय
(स) मस्तिष्क
(द) फेफडें
21. मानव शरीर में वसा का संचय होता है?
(अ) अधिचर्म में
(ब) वसा ऊतकों में
(स) यकृत में
(द) उपकला ऊतकों में
22. इनमें से कौन-सी कोशिकायें इन्सुलिन का स्त्रावण करती हैं?
(अ) हृदय कोशिकायें
(ब) नसों द्वारा
(स) तंत्रिका कोशिकायें
(द) बीटा कोशिकायें
23. सेल्यूलोज़िक-भित्ति किन कोशिकाओं में पाई जाती हैं?
(अ) जंतुओं में
(ब) जीवाणुओं में
(स) कवक में
(द) पौधें में
24. इनमें से कौन-सा रेशेदार प्रोटीन हैं?
(अ) हीमोग्लोबिन
(ब) एल्बुमिन
(स) केरोटिन
(द) एंजाइम
25. निम्न में से कौन-सी संरचना प्रोकेरियोटिक कोशिका में उपस्थित होती है?
(अ) राइबोज़ोम
(ब) कोशिका झिल्ली
(स) केन्द्रक
(द) डी.एन.ए.
26. इनमें से कौन संयोजी ऊतक नहीं है?
(अ) वसा ऊतक
(ब) कॉम्पैक्ट अस्थि
(स) हृदय की पेशिया
(द) संयोजक ऊतक
27. इनमें से कौन जीवन का भौतिक आधार है?
(अ) कोशिका भित्ति
(ब) कोशिका झिल्ली
(स) माइटोकॉन्ड्रिया
(द) प्रोटोप्लाज्म
28. सभी जटिल जंतुओं में कितने प्रकार के मूल ऊतक पाए जाते हैं?
(अ) 4000
(ब) 400
(स) 40
(द) 4
29. इनमें से किसमें कोशिका भित्ति नहीं पाई जाती?
(अ) युग्लीना
(ब) पैरामीशियम
(स) गोनिओलेक्स
(द) माइकोप्लाजमा
30. इनमें से कौन संयोजी ऊतक नहीं है?
(अ) रुधिर
(ब) अस्थि
(स) त्वचा
(द) उपास्थि