शब्दावली एवं जैव तकनीकी विधियाँ |
1. मधुमक्खी पालन को कहा जाता हैः-
(अ) सेरीकल्चर
(ब) एपीकल्चर
(स) एक्वाकल्चर
(द) एग्रीकल्चर
2. इनमें से कौन सिल्वीकल्चर से संबंधित है?
(अ) हिल्सा मछली की खेत
(ब) सिल्वर-कार्प की खेती
(स) तेल उत्पादन करने वाले पौधों की खेती
(द) वन फसल
3. 19-21 दिनों की अवधि का उल्लेख किया जाता है-
(अ) मुर्गी के अंडे को सेंकने की अवधि
(ब) मानव की लाल रूधिर कोशिकाओं का औसत जीवन-काल
(स) रजोधर्म के ठीक बाद रजोधर्म चक्र की वह अवधि जिस दौरान सबसे अधिक निषेचन की संभावना होती है।
(द) लाल रूधिर कोशिका के अंदर मलेरिया परजीवी के एक विखंडनीय जनन चक्र के पूरा होने की अवधि
4. एक आलू कन्द को दो भागों में काटा गया है। इनमें से एक भाग के कटे हुए पृष्ठ पर आयोडीन विलयन की कुछ बूँदें गिरायी गई है। इसमें किस रंग का परिवर्तन देखा जा सकता है?
(अ) भूरे से नीला-काला
(ब) भूरे से नारंगी
(स) नीले से गुलाबी
(द) गुलाबी से नीला-हरा
5. अनिद्रा के लिए किस चिकित्सीय शब्दावली का प्रयोग किया जाता है?
(अ) नींद मे चलना (Somenabulishi)
(ब) अनिद्रा (Insomnia)
(स) मतिभ्रय (Halluciation)
(द) नाइटीन्यूरिया (Nyctinuria)
6. विज्ञान की वह शाखा जिसमें दाँतों का अध्ययन किया जाता है-
(अ) ऑडोन्टोलॉजी
(ब) आर्निथोलॉजी
(स) फेनोलॉजी
(द) कॉस्मोलोजी
7. नवजात शिशु के जन्म से तीन माह तक की अवधि के अध्ययन को कहते है-
(अ) कोरोलॉजी
(ब) कॉनकोलॉजी
(स) निमेटॉलाजी
(द) नियोनेटोलॉजी
8. आंतरिक अंगों के अध्ययन को क्या कहते हैं?
(अ) एंजिओलॉजी
(ब) अर्थ्रोलॉजी
(स) एंथ्रोपोलॉजी
(द) स्प्लेन्कनोलॉजी
9. एण्डोस्कोप क्या है?
(अ) यह एक उपकरण है जिससे आहार नाल के अन्दर देखा जा सकता है।
(ब) यह प्रकाशीय यंत्र है जिसे मरीज की छाती पर लगाकर हृदय की अनियमित गतियों को नियमित करते है।
(स) यह एक यंत्र है जिससे कान के विकार का परीक्षण करते है।
(द) यह एक यंत्र है जो मनुष्य की माँसपेशियों द्वारा उत्पन्न विद्युतीय संकेतों को मापती है।
10. वह पदार्थ जो बुखार की अवस्था में बढे ताप को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है कहलाता है-
(अ) रोगाणुनाशक (Antiseptic)
(ब) ज्वरशील (Pyretic)
(स) ज्वरनाशक (Antipyretics)
(द) जीवाणुनाशक (Antibotics)
11. पोलियो के खिलाफ प्रथम सबसे प्रभावशाली टीका किसने बनाया?
(अ) जे. एच. गिबन
(ब) जोन्स ई. सॉल्क
(स) रॉबर्ट एडवर्ड
(द) जेम्स सिम्पसन
12. पक्षियों में फैलने वाले H5N1 विषाणु की खोज सर्वप्रथम् कब हुई?
(अ) 1991
(ब) 1995
(स) 1997
(द) 2001
13. ‘रेडियोइम्यूनोऐसे’ (आर.आई.ए.) चिकित्सा का उपयोग होता है-
(अ) फेफड़ों में कैंसर के उपचार हेतु
(ब) एड्स के उपचार हेतु
(स) टूटे हड्डियों को ठीक करने हेतु
(द) रक्त में एंटीबॉडी और हॉर्मोन की उपस्थिति के जाँच हेतु
14. एम.आर.आई. का पूर्ण रूप है-
(अ) मीटर्ड रेजोनेंस इमेजिंग
(ब) मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग
(स) मैग्नेटिक रिएक्शन इमेजिंग
(द) मीटर्ड रिएक्शन इमेजिंग
15. संक्रामक रोग ‘एस. ए. आर. एस.’ का पूर्ण रूप है-
(अ) सिंड्रोम एसोसिएटेड रेसपायरेटरी सिमटम्स
(ब) सीवियर एक्यूट रेसपायरेटरी सिंड्रोम
(स) सीवियर अस्थमेटिक रेसपायरेटरी सिंड्रोम
(द) सिंड्रोम अलार्म ऑन रेसपायटरी सिस्टम
16. होम्योपैथी के जनक कौन है?
(अ) सेमुअल हैहनीमैन
(ब) चरक
(स) हिप्पोक्रेट्स
(द) सुश्रुत
17. कृषि विज्ञान की वह शाखा जो पालतू जानवरों के खाने, रहने, स्वास्थ्य एवं प्रजनन के बारे में बताती है-
(अ) दुग्ध विज्ञान
(ब) पशुचिकित्सा विज्ञान
(स) मुर्गी पालन
(द) पशुपालन
18. निम्न में से फफूँदी द्वारा किसका उत्पादन होता है?
(अ) क्लोरोफाम
(ब) ग्लिसरीन
(स) पेनिसिलीन
(द) क्वीनोन
19. पादप तथा जन्तुओं के परस्पर सम्पर्क वाले क्षेत्र को क्या कहते है?
(अ) जनसंख्या
(ब) बायोम
(स) समुदाय
(द) प्रजातियां
20. अल्ट्रा वायलट विकिरणों को जल शोधन हैतु किस रूप में प्रयोग करते है?
(अ) प्रक्षेपण
(ब) हाइड्रोलॉयजर
(स) निस्संक्रामक
(द) उर्णन (फ्रलोक्यूलेटर)
21. टॉक्सिकोलॉजी’ किसके अध्ययन से सम्बंधित है?
(अ) विषाणुओ के
(ब) जीवाणुओं के
(स) रोंगों के
(द) विषाक्त पदार्थ के
22. ऑलिव रिडली’ एक प्रसिद्ध………… है-
(अ) क्रिकेटर
(ब) कछुए की प्रजाति
(स) घास की प्रजाति
(द) ऑलिव वृक्ष का दूसरा नाम
23. ‘जैव विकास का सिद्धान्त’ किसने प्रतिपादित किया?
(अ) लुईस पाश्चर
(ब) अरस्तू
(स) ग्रिगर जॉन मेंडल
(द) चार्ल्स डार्विन
24. सूक्ष्मजीव विज्ञान के जनक कौन हैं?
(अ) रॉर्बट हुक
(ब) ल्यूवेन हुक
(स) कार्ल लीनियस
(द) चार्ल्स डार्विन
25. पादप की वह प्रजाति जो कम पानी में जीवित रह सकती है?
(अ) मरूदभिद्
(ब) जलोद्भिद
(स) मीजोफाइट
(द) थैलोफाइट
26. एंटमोलॉजी’ किसके अध्ययन से संबंधित है?
(अ) पक्षियों
(ब) कीटों
(स) जीवाश्मों
(द) कवकों
27. ‘मिर्मेकोलॉजी’ में किसका अध्ययन करते है?
(अ) कीटों का
(ब) चीटियों का
(स) क्रस्टेशियन का
(द) आर्थ्राेपोडा का
28. ‘बाह्य जैव विज्ञान’ किससे संबंधित है?
(अ) विलुप्त प्रजाति
(ब) विलुप्त प्रजाति
(स) बाहरी अंतरिक्ष पर जीवन
(द) समुद्री वासस्थान
29. कैंसर के उपचार हेतु निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है?
(अ) भौतिक चिकित्सा
(ब) रसायन चिकित्सा
(स) वैद्युत चिकित्सा
(द) मनोचिकित्सा